फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Employee of electricity department climbed on powerhouse after being removed from job in Damoh Madhya Pradesh

Damoh: नाराज बिजली कर्मचारी पावर हाउस पर चढ़ा, नौकरी से निकाले जाने का लगाया आरोप; बिजली बंद होने से बच गई जान

Tue, 07 Feb 2023 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Feb 2023 05:42 PM IST
सार

पावर हाउस पर चढ़े बिजली कर्मचारी प्रहलाद हठ्या ने बतया कि नौकरी से हटाने के बाद अब परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए उसने अपनी जान देने के लिए हर्रई के पावर हाउस पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Employee of electricity department climbed on powerhouse after being removed from job in Damoh Madhya Pradesh
पावर हाउस पर चढ़ा बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेजगढ़ में मंगलवार को नौकरी से निकाले जाने से खफा बिजली विभाग का एक कर्मचारी अपनी जान देने के लिए पावर हाउस पर चढ़ गया। यह नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि चारों ओर करंट ही करंट था। लेकिन गनीमत रही कि कर्मचारी जिस समय पावर हाउस पर चढ़ा था उस समय उसकी बिजली बंद थी।

विज्ञापन


यहां से पूरे क्षेत्र के लिए बिजली सप्लाई होती है। कर्मचारी ने अधिकारियों पर नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कर्मचारी प्रहलाद अठ्या पावर हाउस पर चढ़ा था। लेकिन छह घंटे बाद भी विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारी की सुध लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


विभाग ने बिजली कर्मचारी को नौकरी से दो दिन पहले निकाला
पावर हाउस पर चढ़े कर्मचारी प्रहलाद अठ्या ने बताया कि वह तेजगढ़ के हर्रई में पिछले 17 साल से बिजली विभाग में नौकरी कर रहा है। उस समय कर्मचारी नहीं मिलते थे जब वह अपनी सेवाएं देता था। 24 घंटे क्षेत्र के लोगों को बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए वह लगातार काम करता रहा। चाहे बारिश के दिन हो या गर्मी का महीना हो उसने कभी परवाह नहीं की और अपने काम को प्रमुखता से लिया। लेकिन दो दिन पहले अधिकारियों ने उसे नौकरी से निकाल दिया और उसकी जगह पर दूसरे कर्मचारी को पदस्थ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नौकरी जाने से परिवार का भरण पोषण करना हुआ मुश्किल'
प्रहलाद ने आरोप लगाया कि उससे पैसों की मांग की गई थी जिसे देने से उसने मना कर दिया। नौकरी से हटाने के बाद अब परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए उसने अपनी जान देने के लिए हर्रई के पावर हाउस पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस समय कर्मचारी पावर हाउस पर चढ़ा था उस समय बिजली भी उसी ने बंद कर दी थी।


पुलिस ने कर्मचारी को नीचे उतारा
कर्मचारी के पावर हाउस पर चढ़ने की सूचना तेजगढ़ से लेकर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने दी। लेकिन दोपहर दो  बजे तक स्थिति यह रही कि न तो प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी पहुंचा और न ही विभाग की ओर से कोई अधिकारी अपने कर्मचारी की समस्या जानने पहुंचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तेजगढ़ थाना पुलिस को दी। उसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed