फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephant Anarkali gives birth to 90 kg baby in Panna Tiger Reserve

Madhya Pradesh: हथिनी अनारकली बनी मां, 90 किलो के बच्चे को दिया जन्म,16 सदस्यों का हुआ परिवार

Sat, 30 Jul 2022 10:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 10:56 AM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार अनारकली से जन्मा पहला नर हाथी पांच साल का हो गया है, पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसका नाम बापू रखा गया है। जन्म 2 अक्टूबर 2017 को गांधी जयंती के दिन हुआ था। 

 

विज्ञापन
Elephant Anarkali gives birth to 90 kg baby in Panna Tiger Reserve
elephant - फोटो : Social Media

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर सामने आई है। यहां पर मौजूद "अनारकली" हथिनी ने स्वस्थ्य मादा बच्चे को जन्म दिया है। अनारकली चौथी दफा मां बनी है। इसके पूर्व अनारकली ने पांच साल पहले 2 अक्टूबर को नर बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम रखा गया था "बापू", जो पूरी तरह स्वस्थ्य है। यहां हाथियों का कुनबा अब 16 हो गया है। 
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार अनारकली हथिनी ने बीते रोज तडके करीब 3 बजे एक स्वस्थ मादा बच्चे को जन्म दिया है। पीटीआर के गहरीघाट एरिया के हाथी कैंप सकरा में अनारकली को रखा गया है, यहीं पर उसने बच्चे को जन्म दिया है। अनारकली और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नन्हे मादा हाथी का वजन लगभग 90 किलो बताया जा रहा है। पीटीआर के चिकित्सक अनाकरली और बच्चे दोनों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पांच साल का होगा पहला बच्चा "बापू" 
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार अनारकली से जन्मा पहला नर हाथी अब पांच साल का हो गया है और पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसका नाम बापू रखा गया है। कारण उसका जन्म 02 अक्टूबर 2017 को गांधी जयंती के दिन हुआ था। हाथियों की देखभाल करने वालों ने उसका नाम बापू रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआर में 16 हाथी, 75 से अधिक बाघ 
पन्ना टाइगर रिजर्व में नन्हे मेहमान हाथी को मिलाकर हाथी दल में कुल 16 सदस्य शामिल हो गए हैं। जबकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगभग 75 से 80 के बीच बताई जा रही है। हाथी दल यहां सबसे अहम भूमिका निभाता है। पीटीआर में बाघ गश्ती दल इन्हीं पर सवार होकर सुरक्षित तरीके से बाघ ट्रेकिंग का काम करता है। पर्यटकों को भी सफारी के लिए हाथी का ही उपयोग किया जाता है। बीते महीने केनकली हथिनी का बच्चा खत्म हो गया था पीटीआर में बीते महीने हथिनी केनकली का एक महीने का नर हाथी खत्म हो गया था। उसके पीछे के पैरों में लकवा जैसी अज्ञात बीमारी हो गई थी, जिसके कारण वह अपने पैरों पर खडा नहीं हो पाता था, न ही वह मां का दूध फीडिंग कर पाता था। तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बची।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed