{"_id":"58dfcafd4f1c1b866b63ea57","slug":"electricity-bill-rate-hike-from1-april-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में लोगों को लगा बड़ा झटका, बिजली की दरों में हुई बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में लोगों को लगा बड़ा झटका, बिजली की दरों में हुई बढ़ोत्तरी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में लोगों को बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से बड़ा झटका लगा है। बिद्दुत नियामक आयोग ने इसके लिए नया टैरिफ प्लान जारी किया है। यह प्लान बिजली कंपनियों के प्रस्ताव के बाद जारी किया गया। बिजली की दरों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। नयी दरें 1 अप्रैल से लागू की जाएगी जिसमें इस महीने का बिल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
राज्यों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नयी बिजली की दरें निर्धारित की गई है। 50 यूनिट तक के बिजली की दरों में प्रति यूनिट 3.65 की जगह 3.85 रुपए की वृद्धि की गई है। जबकि 300 यूनिट और इससे ज्यादा पर 6.10 की जगह 6.30 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, आयोग ने कृषि क्षेत्र में भी बिजली की दरों में काफी वृद्धि की है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए 13 प्रतिशत बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि यह बढ़ोत्तरी एक बार का नहीं है जबकि राज्यों में लगातार तीसरी बार बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10 प्रतिशत और 2015-16 में बिजली दरों में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी।
विज्ञापन
