विवादित टिप्पणी पर कमलनाथ को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा की महिला प्रत्याशी पर विवादित टिप्पणी के चलते परेशानी में पड़ गए। चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।
Election Commission of India issues notice to former Madhya Pradesh CM Kamal Nath (in file photo) over his 'item' remark; asks him to clear his stand within 48 hours pic.twitter.com/V0tE4uPVCN
— ANI (@ANI) October 21, 2020विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा नेता व राज्य में मंत्री इमरती देवी को एक चुनावी सभा में 'आइटम' कहा था। भाजपा ने इस तरह की भाषा की काफी आलोचना की थी और कमलनाथ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यहां तक कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि उन्हें इस तरह की भाषा पसंद नहीं है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बयान पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा था कि वह माफी क्यों मांगेगे, उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। फिर भी किसी को बुरा लगा तो मुझे इसके लिए खेद है।
इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करते हुए कमलनाथ ने कहा था, 'डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं। ये तो उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम? इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से 'इमरती देवी, 'इमरती देवी कहने लगी।' इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा था, 'मैं क्या उसका नाम लूं। आप तो मेरे से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। ये क्या आइटम है?' इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सोमवार को ग्वालियर जिले के डबरा में फूट-फूट कर रोईं थीं।
