फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dr. Anand Dixit arrested the 17th accused involved in the Burhanpur District Hospital forgery case

MP News: बुरहानपुर जिला अस्पताल फर्जीवाड़ा मामले में शामिल 17वां आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Sat, 19 Nov 2022 09:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 09:21 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला अस्पताल में हुए करोड़ों के गबन और फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को आरोपी के जगन्नाथपुरी में होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Dr. Anand Dixit arrested the 17th accused involved in the Burhanpur District Hospital forgery case
आरोपी डॉ. सूर्यकांत उर्फ आनंद दीक्षित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिला अस्पताल में हुए करोड़ों के गबन और फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने एक और आरोपी डॉ. सूर्यकांत उर्फ आनंद दीक्षित को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को आरोपी के जगन्नाथपुरी में होने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के बताया, आरोपी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी। टीम को जैसे ही पुख्ता इनपुट मिला, रायपुर के पास से घेराबंदी का गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया, जिला अस्पताल फर्जीवाड़ा मामले में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। अब एक और आरोपी डॉ. आनंद दीक्षित को भी पकड़ा गया है। उसने मां कृपा नाम से फर्म बनाई थी, जिसमें जिला अस्पताल में हुए घोटाले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन आरएमओ प्रतीक नवलखे की पत्नी के साथ मिलकर राशि का लेनदेन किया था। पूछताछ ने प्रतीक नवलखे ने भी स्वीकारा था कि अनाधिकृत रूप से सात लाख रुपये लिए गए थे। खाते में कुछ का ट्रांजेक्शन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाया गया था, लेकिन वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के काफी प्रयास किए जा रहे थे। आनंद दीक्षित के अलावा विनोद मोरे और कुछ दिन पहले ही सरेंडर करने वाले एक आरोपी गोपाल देवकर की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई थी। 25 नवंबर कुर्की की आखिरी तारीख थी। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, आरोपी का जगन्नाथपुरी से टीम पीछा कर रही थी। उसे रायपुर के आसपास रोका। वेरीफाई करने के बाद उसे पकड़कर बुरहानपुर लाया गया। कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया जा रहा है। इसके बाद आगे की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed