फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doctors of Satna kept fighting with patient's family, woman died due to lack of treatment

MP News: इलाज की बात पर राज्यमंत्री के खास डॉक्टर ने मरीज के परिचित को पीटा, उपचार नहीं मिलने पर महिला की मौत

Sat, 08 Jul 2023 11:30 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 11:30 AM IST
सार

सतना के अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। इलाज करने वाले डॉक्टर मरीज के परिजन को पीटने में व्यस्त थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Doctors of Satna kept fighting with patient's family, woman died due to lack of treatment
सतना में मारपीट करते डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना की तहसील रामनगर के अस्पताल में घायल महिला के परिचित के साथ डॉक्टर ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला डॉक्टर इलाके के राज्यमंत्री का खास है। इधर सारे घटनाक्रम के बीच इलाज नहीं मिलने से महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर द्वारा मारपीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अरगट निवासी कामिनी विश्वकर्मा अपने भाई के साथ बाइक से अपने मायके गोविंदगढ़ जा रही थी। चलती बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से कामिनी गिर गई और गंभीर घायल हो गई थी। उसे फौरन रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर अमित पटेल ने हालत नाजुक बाताते हुए सतना ले जाने की बात कही। घायल महिला के पड़ोसी संजय ने जब डॉक्टर से प्राथमिक इलाज करने का निवेदन किया, तो सियासी रसूखमंद डॉक्टर अमित ने संजय को जमकर पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हंगामे के बीच अफसोसजनक बात यह रही कि घायल महिला कामिनी विश्वकर्मा की मौत हो गई। पीड़ित संजय ने रामनगर थाना में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed