{"_id":"260ef59a-649d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-singh-younger-brother-laxman-returned-to-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस में लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस में लौटे
भोपाल/एजेंसी
Updated Tue, 22 Jan 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में लौट आए हैं। वे नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी बीके हरिप्रसाद लक्ष्मण सिंह के पार्टी में वापसी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह की पार्टी में वापसी को कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद दिग्विजय सिंह ने उन्हें सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा, जिसे हरिप्रसाद ने स्वीकार कर लिया। लक्ष्मण सिंह ने वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उससे नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। 2004 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था, लेकिन 2009 में चुनाव हार गए थे। बाद में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना की थी।
विज्ञापन
