फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay singh said i do not have the remote of my home tv in my hands then how could of government

दिग्विजय सिंह ने कहा, सरकार का तो छोड़िए घर के टीवी का रिमोट भी नहीं है मेरे पास

Sun, 20 Jan 2019 08:59 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Digvijay singh said i do not have the remote of my home tv in my hands then how could of government
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जादू समाप्त हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम से सारी स्थिति साफ हो जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रदेश सरकार का रिमोट उनके पास है तो उन्होंने कहा सरकार का छोड़िए घर के टीवी का रिमोट तक मेरे पास नहीं है। उन्होंने स्मार्ट सिटी को एक केवल एक छलावा करार दिया। 

विज्ञापन


सिंह कहा कि पीएम मोदी को खुद नहीं पता है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आखिर क्या है। स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों के घर तोड़े गए। इससे पहले दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया था कि भाजपा के कुछ नेताओं को लगता है कि वह राज्य सरकार गिरा सकते हैं। इसपर उन्होंने कहा था कि भाजपा के कुछ विधायक मेरे संपर्क में हैं। वह आश्वस्त नहीं है बल्कि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बहुत से लोगों के अधिकार छिन गए हैं उनके धंधे बंद हो गए हैं। सरकार को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


वहीं राज्य के गृहमंत्री बाला बच्चन ने गांधी भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य के बाद अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसलिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। अब केंद्र में बदलाव का समय है। बच्चन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को जो भी परेशानियां हैं वह मुझे बताएं। हर परेशानी का हल करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed