फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh called PESA Act a gimmick said- BJP government played havoc with the law

MP News: दिग्विजय सिंह ने पेसा एक्ट को बताया नौटंकी, कहा- भाजपा सरकार ने खिलवाड़ कर कानून का महत्व खत्म किया

Wed, 16 Nov 2022 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Nov 2022 02:39 PM IST
सार

मंगलवार को खंडवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पेसा एक्ट को नाटक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि 18 साल हो गए सरकार सोती रही।

विज्ञापन
Digvijay Singh called PESA Act a gimmick said- BJP government played havoc with the law
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का जायजा लेने खंडवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में  पेसा एक्ट को नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा ने इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर इस कानून का महत्व खत्म कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं । 
विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजय सिंह यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेसा एक्ट लागू किए जाने को नौटंकी बताते हुए कहा कि पेसा कानून अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया। 18 साल हो गए क्यों सोती रही सरकार यह केवल नाटक नौटंकी है पेसा कानून की मूल भावना को ही परिवर्तन करके उसे तोड़ मरोड़ के इस कानून का महत्व ही खत्म कर दिया है 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं । दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। देश की अनेकता में एकता का स्वरूप और सुदृढ़ होगा। धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं। बता दें, दिग्विजय सिंह के साथ कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed