{"_id":"5b9674e9867a557ec97f1566","slug":"digvijay-expresses-his-desire-to-visit-kailash-mansarovar-like-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो राहुल ने किया वही काम करेंगे दिग्विजय, भोले के आशीर्वाद पर दोनों को भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो राहुल ने किया वही काम करेंगे दिग्विजय, भोले के आशीर्वाद पर दोनों को भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कैलास मानसरोवर यात्रा करने की इच्छा सोमवार को व्यक्त की। सिंह ने कैलास मानसरोवर का चित्र पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मानसरोवर, मुझे भी यह यात्रा करनी है। हो सकता है....अगले साल’’
विज्ञापन
संवाददाताओं द्वारा आज उनके द्वारा कैलास मानसरोवर यात्रा करने की इच्छा व्यक्त करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इंशाअल्लाह, क्यों नहीं।’’ मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कैलास मानसरोवर की यात्रा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी और अभी हाल ही में राहुल ने यह यात्रा की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 70 वर्षीय दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता के साथ सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 तक मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली पवित्र नदी नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर चुके हैं। राघौगढ़ राजवंश से ताल्लुख करने वाले दिग्विजय ने इस यात्रा के दौरान नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर लगभग 3,300 किलोमीटर का फासला पैदल तय किया था। इनपुट: भाषा
विज्ञापन
