फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diaries of mining barons say 2 BJP ministers in MP were 'bribed'

डायरी में लिखा, दो वरिष्ठ मंत्रियों को दी करोड़ों की रिश्वत

Sat, 27 Jul 2013 11:17 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
Diaries of mining barons say 2 BJP ministers in MP were 'bribed'

राघवजी के सेक्स कांड से मुश्किल में घिरी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार एक डायरी की वजह से एक नई मुसीबत में फंस गई है। इस डायरी में सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के नाम आने से सरकार को विपक्ष के खिलाफ एक और मुद्दा मिल गया है।

विज्ञापन

 
भोपाल में दो उद्योगपतियों के यहां इन्कम टैक्स के छापे में कुछ डायरियां बरामद हुई हैं जिसमें यह बात लिखी गई है कि मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों को कितनी-कितनी रिश्वत दी गई।
विज्ञापन


यह डायरियां भोपाल के दो उद्योगपतियों दिलीप सूर्यवंशी और सुधीर शर्मा के घर इन्कम टैक्स के छापे के दौरान मिलीं। दोनों उद्योगपियों को बीजेपी का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डायरियों में लिखा गया है कि खनिज संसाधन मंत्री राजेंद्र शुक्ला, संस्कृति और जन संपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और कई उच्च अधिकारियों व वन विभाग को रिश्वत दी गई है।

सुधीर शर्मा के पास से मिली डायरी में यह साफ लिखा हुआ है कि मंत्रियों को फंड के लिए कुल 1 एक करोड़ 30 लाख रुपए की रिश्वत दी गई है।

इसमें यह बात भी लिखी गई है कि 'लक्ष्मीकांतजी' को दो बार में 5-5 लाख रुपए दिए गए हैं। और लिखा गया है कि, 'बाकी रुपए मैं कल उन्हें दे दूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed