फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News Current was installed in pond to catch fish two children who went to take bath died electric shock

Dhar News: मछली पकड़ने के लिए तालाब में लगाया था करंट, नहाने पहुंचे दो बच्चों की करंट लगने से मौके पर ही मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:12 PM IST
धार ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

धार जिले के गंधवानी में तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की करंट की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरे मामले में गंधवानी थाना पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रही है।

विज्ञापन
Dhar News Current was installed in pond to catch fish two children who went to take bath died electric shock
गंधवानी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले में गंधवानी थाना क्षेत्र के अवलदा मान के ग्राम बड़खोदरा स्थित टेमरीपुरा के तालाब में रविवार शाम हृदय विदारक हादसे में तालाब पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की तालाब के अंदर छोड़े गए करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना के विषय में प्राप्त पूरी जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को अवलदा मान के ग्राम बड़खोदरा में शादी समारोह में अपने मामा के यहां आए आदित्य पिता सुमेर उम्र 8 वर्ष निवासी मिर्जापुर जिला खरगोन तथा कृष्णा पिता निर्भय सिंह मंडलोई उम्र 10 वर्ष निवासी खंडलाई मनावर के मासूम बच्चे दोपहर में मामा के घर से टेमरीपुरा तालाब में नहाने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मछलियां मारने के लिए तालाब में करंट छोड़ रखा था, जिससे अंजान दोनों मासूम बच्चे जैसे ही पानी में जाने लगे करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलसने से दोनों के मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तालाब किनारे पानी खींचने के लिए मोटर पंप भी लगा हुआ था, जिसके तारों में बच्चों के शव उलझे नजर आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धनपुरी में युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच, खोह जंगल में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों की चीख पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद गंधवानी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृत बच्चों की प्राथमिकी जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम हेतु गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहीं, इस पूरे ह्रदय विदारक मामले में गंधवानी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 'या तो हम छूते नहीं या तो फिर छोड़ते नहीं…', डिंडौरी में एक मंत्री की वन अधिकारियों को दो टूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed