फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   MP News Minister Vijay Shah reprimanded forest officials in Dindori forest village Simardha dominated tribals

MP News: 'या तो हम छूते नहीं या तो फिर छोड़ते नहीं…', डिंडौरी में एक मंत्री की वन अधिकारियों को दो टूक

Mon, 28 Apr 2025 11:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

'हम सभी चाहते हैं कि बैगाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट आए। मिलना था चार हेक्टेयर मिला दो हेक्टेयर, इसको ठीक करो, विजय शाह ने अधिकरियों को चेतावनी देते हुए कहा, हम 15 दिन बाद फिर आएंगे, सिमरधा का एक-एक आदमी ठीक नहीं होता तो या तो हम छूते नहीं या तो छोड़ते नहीं।
 

विज्ञापन
MP News Minister Vijay Shah reprimanded forest officials in Dindori forest village Simardha dominated tribals
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कल्याण विभाग मंत्री विजय शाह डिंडौरी जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य वनग्राम सिमरधा में आयोजित वन अधिकार और पेसा कानून से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वनग्राम सिमरधा में निवासरत विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के लोगों ने मंत्री विजय शाह को जैसे ही बताया, वनभूमि में सालों से काबिज होने के बाद भी उन्हें वन अधिकार पत्र नहीं दिया जा रहा है। इतना सुनते ही मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारीयों की क्लास लगा दी।

विज्ञापन


मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग समीक्षा क्यों नहीं करते हैं। एसडीएम भारती मेरावी को स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि क्यों न आपको सस्पेंड कर दिया जाय। अधिकारी मंत्री को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बैगा आदिवासियों ने लापरवाह अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी। मंत्री विजय शाह ने वन अधिकार पत्र को लेकर ऑन कैमरा अधिकारीयों की लापरवाही को स्वीकारा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आबकारी अधिकारियों और शराब ठेकेदारों के 11 ठिकानों पर कार्रवाई, फर्जी चालान घोटाले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


बैगा आदिवासियों ने बताया कि वे वन भूमि पर कई साल से काबिज हैं और सरकार के निर्देशों के बाद भी उन्हें वन अधिकार पत्र नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर फसल को बर्बाद करने के आरोप भी लगाये हैं।


15 दिनों का अल्टीमेटम
मंत्री विजय शाह ने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि पंद्रह दिनों के भीतर लापरवाही को सुधारकर पात्र बैगा आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिए जाएं। साथ ही उन्होंने पंद्रह दिनों के बाद दोबारा सिमरधा गांव के दौरा करने की बात भी कही है। पात्रता होते हुए भी अधिकांश बैगा आदिवासियों को वन अधिकार पत्र नहीं दिए जाने मामले में अधिकारियों की लापरवाही को लेकर मंत्री विजय शाह से सवाल किया तो मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार, चार युवकों की मौके पर ही मौत, सभी मृतक झाबुआ के निवासी

कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी पात्र बैगा आदिवासियों को पंद्रह दिनों के भीतर वन अधिकार पत्र दिलाने का भरोसा जताया है। इस कार्यक्रम में जनजातीय कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा एवं वन विभाग के आला अधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed