{"_id":"69bc2b5954fb25e7af0e4014","slug":"the-roof-of-a-dilapidated-school-building-collapsed-dhar-news-c-1-1-noi1504-4070140-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: जर्जर स्कूल भवन की छत गिरी, पांच बच्चे हुए घायल; ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: जर्जर स्कूल भवन की छत गिरी, पांच बच्चे हुए घायल; ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ा हादसा टला
Thu, 19 Mar 2026 10:57 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:57 PM IST
सार
धार जिला के सोनगढ़ स्कूल में जर्जर छत गिरने से 5 बच्चे मलबे में दबे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। भवन दो साल से खराब हालत में था, जिससे पहले से ही हादसे का खतरा बना हुआ था।
धार जिला के सोनगढ़ स्कूल में जर्जर छत गिरने से 5 बच्चे मलबे में दबे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। भवन दो साल से खराब हालत में था, जिससे पहले से ही हादसे का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
धार में स्कूल की छत गिरने से घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार जिले की ग्राम सोनगढ़ स्थित शासकीय स्कूल प्रांगण में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बच्चे परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान स्कूल भवन की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में करीब 5 बच्चे छत के मलबे की चपेट में आ गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक छत गिरने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हादसे में 15 वर्षीय कालू एवं 9 वर्षीय बालू को कमर ओर पैर में चोटे आई है। जबकि अन्य तीन को मामूली छोटे आई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल के हमीदिया अस्पताल में लापरवाही, मृत घोषित नवजात में दिखी हरकत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोनगढ़ का यह शासकीय स्कूल भवन 2 साल से जर्जर अवस्था में था। इसके बावजूद परिसर में बच्चों का आना-जाना बना रहता था, जिससे इस तरह की घटना का खतरा लगातार बना हुआ था।
