फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police Actionwith a ₹5,000 bounty nabbed; a minor also arrested

धार: पांच हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी दबोचा, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला गुंडा भी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 10:47 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 10:47 PM IST
सार

धार जिले के बदनावर में कानवन पुलिस ने नाबालिगों से जुड़े दो गंभीर मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जयराम वर्मा पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप है, जबकि हंसराज मोगिया पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज था। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए। 

विज्ञापन
Police Actionwith a ₹5,000 bounty nabbed; a minor also arrested
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

विस्तार

जिले की बदनावर तहसील के कानवन पुलिस ने नाबालिग से जुड़े दो अलग-अलग गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार था, जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं दूसरा आरोपी नाबालिग के घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को कानवन थाना क्षेत्र में नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने 4 अगस्त को नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी जयराम वर्मा निवासी आष्टा, जिला सीहोर पर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। घटना के बाद से आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हर्ष फायर फिर बना मुसीबत: जन्मोत्सव की खुशी में चला दी कट्टे से गोली, पास में खड़े किशोर को लगे छर्रे
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की दी थी धमकी
थाना प्रभारी बारिया ने बताया कि 17 सितंबर को ग्राम रंगाराखेड़ी की नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले हंसराज पिता बापूसिंह मोगिया के खिलाफ घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक हंसराज थाना कानवन का सूचीबद्ध गुंडा है और घटना के बाद से फरार था। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed