{"_id":"69de0b3420433ce07006a317","slug":"massive-explosion-at-private-company-blast-heard-up-to-one-and-half-kilometers-away-panic-among-villagers-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: निजी कंपनी में जोरदार धमाका, डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज; ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: निजी कंपनी में जोरदार धमाका, डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज; ग्रामीणों में दहशत
Tue, 14 Apr 2026 03:09 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:09 PM IST
सार
पीथमपुर की रामकी एनवायरो कंपनी में जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई। एक के बाद एक तीन धमाके हुए, आवाज डेढ़ किमी दूर तक सुनी गई। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रामकी एनवायरो कंपनी में जोरदार धमाका
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-2 स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में मंगलवार को अचानक जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके इतने तेज थे कि इनकी आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, एक के बाद एक कुल तीन धमाके हुए, जिनकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि घरों में रखे बर्तन और अन्य सामान तक नीचे गिर गए। कई लोगों ने इसे भूकंप जैसे झटके बताया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर ने बताया कि कंपनी में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। धमाकों के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धमाके की आवाज तारपुरा और बजरंगपुरा गांव तक सुनाई दी, जहां लोगों ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि रामकी एनवायरो कंपनी पहले भी चर्चा में रही है, जब भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े जहरीले कचरे के निष्पादन का कार्य यहां किया गया था। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।