{"_id":"65084946ab5bc0d991003763","slug":"jan-ashirwad-yatra-maharashtra-deputy-cm-fadnavis-joins-yatra-that-reaches-dhar-makes-verbal-attack-on-congres-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Ashirwad Yatra: धार पहुंची यात्रा में शामिल हुए महाराष्ट्र डिप्टी CM फडणवीस, कांग्रेस पर किया जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jan Ashirwad Yatra: धार पहुंची यात्रा में शामिल हुए महाराष्ट्र डिप्टी CM फडणवीस, कांग्रेस पर किया जुबानी हमला
Mon, 18 Sep 2023 06:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:27 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में इन दिनों बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को यात्रा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। यहां उन्होंने सनातन को लेकर कांग्रेस पर जुबानी हमला किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को धार में पहुंची। यात्रा अपने तय समय के अनुसार धार के भोजशाला से शुरू हुई, जो प्रमुख मार्गो से होती हुए एक निजी गार्डन में सभा के तौर पर संपन्न हुई। यात्रा का पुरी मार्ग पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यात्रा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मंत्री विकृम वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव, धार विधायक नीना वर्मा और बीजेपी के जिलाध्यक्ष मनोज सामानी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
फडणवीस ने कांगेस को चुनावी हिंदू बताते हुए कहा कि पांच साल तक सनातन को गाली देते हैं, पांच साल तक तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वहीं, चुनावी समय में हनुमान चालीसा याद आती है, बाबा महाकाल याद आते हैं। ऐसे चुनावी हिंदू से सजग रहना होगा। उन्होंने कहा, सनातन को गाली देना भारत में सहन नहीं किया जाएगा। शिव सेना उद्धव ठाकरे की नहीं है, शिवसेना एकनाथ शिंदे की है। शिवसेना और भाजपा एक ही है।
विज्ञापन
