फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: The wall of the old house collapsed, three laborers died due to being crushed

Dhar: पुराने मकान की दीवार गिरी, दबने से तीन मजदूरों की मौत

Fri, 30 Sep 2022 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 05:55 PM IST
सार

कुक्षी में एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। इससे पास में काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dhar: The wall of the old house collapsed, three laborers died due to being crushed
कुक्षी में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया। जिले के कुक्षी में एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। इससे पास में काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं चार मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों को बड़वानी रैफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना धार जिले के कुक्षी के कचहरी चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुई है। पुलिस ने बताया कि कचहरी चौक के पास एक मकान बन रहा था, जिसमें खुदाई का काम किया जा रहा ता। इस दौरान पास के पुराने मकान की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में सात मजदूर दब गए थे। जोरदार आवाज के बाद चीखें सुनाई देने लगीं। आसपास के लोगों ने मदद कर मजदूरों को निकालने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था। हादसे में तीन की मौत हो गई। मृतकों की राकेश पिता नारायण, रूपसिंह पिता दरियाव दोनों निवासी ग्राम पलासी और गोविंद पिता कालू निवासी खेड़ली बताए गए हैं। 
विज्ञापन


एसडीओपी कुक्षी डी बिलवाल ने बताया कि कुक्षी के कचहरी चौक स्थित एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई कार्य के दौरान पुराने मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को कुक्षी अस्पताल से बड़वानी रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed