{"_id":"63274d4c8044545fff1df6c7","slug":"dhar-news-drunk-teacher-fell-face-down-in-class-created-ruckus-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब पीकर क्लास में औंधे मुंह गिरे गुरुजी, गाली-गलौज के बाद स्कूल छोड़ भागी महिला टीचर और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब पीकर क्लास में औंधे मुंह गिरे गुरुजी, गाली-गलौज के बाद स्कूल छोड़ भागी महिला टीचर और बच्चे
Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार जिले में एक सरकारी शिक्षक ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने बच्चों के सामने गाली-गलौज की। फिर नशे में चूर शिक्षक औंधे मुंह क्लास में ही गिर पड़ा। इससे घबराए बच्चे क्लास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
टीचर राधेश्याम मेंइडा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के एक सरकारी स्कूल में शराब पीकर पहुंचे टीचर ने खूब हंगामा किया। नशे में टल्ली टीचर ने बच्चों के सामने गाली-गलौज की। फिर औंधे मुंह क्लास में ही गिर पड़ा। इससे घबराए बच्चे क्लास छोड़कर भाग गए। शराबी टीचर की हरकत से महिला टीचर भी डर गईं। महिला टीचर की सूचना पर प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे तो नशेड़ी टीचर धमकाते हुए बोला, गिन-गिन कर मारूंगा। मामला शनिवार का है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम तारोंद का है। यहां पदस्थ टीचर राधेश्याम मेंइडा शनिवार को नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। वह स्कूल में गालियां दे रहा था। इससे बच्चे और महिला टीचर काफी डर गए। कुछ बच्चे स्कूल से बाहर निकल गए और गांव वालों को जानकारी दी। गांव के लोग स्कूल पहुंचे और नशे में चूर टीचर के वीडियो बना लिए। टीचर नशे में इतना धुता था कि बेसुध होकर क्लास में ही गिर पड़ा और वहीं पर सो गया।
विज्ञापन
राधेश्याम के हंगामे पर स्कूल टीचर माया गायकवाड़ ने हायर सेकंडरी स्कूल कड़ोदकला के प्राचार्य नाहर सिंह नरगेस को फोन पर जानकारी दी। प्राचार्य जब शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान को मौके पर लेकर पहुंचे तो उनके सामने भी नशेड़ी टीचर ने हंगामा किया और धमकियां दीं।
विज्ञापन
प्राचार्य नाहर सिंह नरगेस ने बताया, महिला टीचर से जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंच गए थे। वहां टीचर राधेश्याम नशे में मिला और बच्चे भी घबराए हुए थे। शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। अधिकारियों को भी टीचर की करतूत से अवगत करा दिया गया है।
