Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Chinese Kite String Cuts Mechanic’s Throat, Four Stitches Required; Past Fatality Raises Safety Concerns

धार: चायनीज मांझे ने फिर काटा युवक का गला, लगे 4 टांके, दो साल पहले इसी कारण गई थी मासूम की जान

Wed, 25 Nov 2026 01:41 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

प्रतिबंधित चायनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक का गला बुरी तरह कट गया। बड़वानी में डॉक्टरों ने चार टांके लगाए। दो साल पहले इसी मांझे से छह साल के बच्चे की मौत के बावजूद इसकी बिक्री और उपयोग पर रोक नहीं लग पाई है।

विज्ञापन
Dhar: Chinese Kite String Cuts Mechanic’s Throat, Four Stitches Required; Past Fatality Raises Safety Concerns
चाइनीज मांझे ने काटा युवक का गला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पतंगबाजी का शौक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। प्रतिबंध के बावजूद जिले में चायनीज मांझे की बिक्री और उपयोग जारी है। इसका ताजा मामला गंधवानी क्षेत्र में सामने आया, जहां चायनीज मांझे की चपेट में आने से एक मैकेनिक के गले में गहरा घाव हो गया। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए बड़वानी ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में चार टांके लगाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंधवानी थाना क्षेत्र के बाग रोड पर मैकेनिक अमीर मुंडा अपनी गाड़ी चेक करने के लिए डेहरी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर फैला चायनीज मांझा उसके गले में उलझ गया। अमीर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मांझे से उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे गंधवानी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट के चलते उसे बड़वानी रेफर किया गया। 
विज्ञापन


अमीर के रिश्तेदार सलमान खान ने बताया कि गले में गहरा घाव होने से काफी खून बह रहा था। बड़वानी में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान चार टांके लगाए। घटना के बाद परिवार के लोग चायनीज मांझे के उपयोग पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे का उपयोग कर पतंगबाजी करने वाले के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मांझे की बिक्री और सप्लाई करने वालों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहडोल: धान खरीदी के लिए आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 1 दिसंबर से 59 केंद्रों पर होगी खरीद, 33 हजार किसान पंजीकृत


सिर्फ कागजों में है प्रतिबंध
चायनीज मांझे का खतरा जिले के लिए नया नहीं है। दो साल पहले 14 जनवरी 2024 को धार शहर के लुनियापुरा निवासी छह वर्षीय कनिष्क चौहान की हटवाड़ा में चायनीज डोर से गर्दन कटने के कारण मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद भी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। हर साल प्रशासन प्रतिबंध के आदेश जारी करता है और कार्रवाई के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन पतंगबाजी का मौसम आते ही यह जानलेवा डोर बाजार में पहुंच जाती है। 

सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद आखिर यह मांझा दुकानों तक कैसे पहुंच रहा है? बिक्री और सप्लाई करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। गंधवानी की ताजा घटना एक बार फिर चेतावनी दे रही है कि चायनीज मांझे पर केवल प्रतिबंध के आदेश पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसकी बिक्री और उपयोग पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed