फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Bhojshala ASI survey continues for 12th day Muslim party denies claims of Hindus

Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला में 12वें दिन ASI का सर्वे जारी, हिंदुओं के दावों को मुस्लिम पक्षकार ने नकारा

Tue, 02 Apr 2024 05:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 05:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे मंगलवार को 12वें दिन भी जारी है। 12वें दिन बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, हिंदुओं के दावों को मुस्लिम पक्षकार ने नकार दिया है।

विज्ञापन
Dhar Bhojshala ASI survey continues for 12th day Muslim party denies claims of Hindus
एएसआई टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माननीय उच्च न्यायालय इंदौर के आदेश के बाद धार की भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। 22 मार्च से शुरू हुआ सर्वे का आज 12वां दिन है। वहीं, मंगलवार होने से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग दर्शन-पूजन के लिए भोजशाला पहुंचे थे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि हर मंगलवार हिंदू समाज भोजशाला में मां सरस्वती का पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ सहित भजन कीर्तन करते हैं। दर्शन करने पहुंची कुसुम राठौर ने बताया कि पिछले 20 साल से लगातार यहां पर मंगलवार को दर्शन के लिए आती हैं। सर्वे चल रहा है, जिससे उन्हें बहुत खुशी है कि जल्द ही मां सरस्वती यहां विराजित होंगी। वहीं, लखनऊ निवासी मुख्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी भी भोजशाला पंहुचे। कुलदीप तिवारी ने ही याचिका क्रमांक 10484 और 10497/ 2022 लगाई गई है। 10484 है कुलदीप तिवारी Vs यूनियन ऑफ इंडिया को माननीय इंदौर हाईकोर्ट ने मेन याचिका बनाई है।
विज्ञापन


कुलदीप तिवारी ने कहा कि सर्वे में तलघर मिला है। नीचे जाने के लिए सीढ़िया मिली हैं। तल घर का सर्वे करेंगे तो बहुत सारे तथ्य सामने आएंगे। जो आज तक छुपे हुए थे। माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है, आज पूजन में शामिल हुए सर्वे में भी शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सर्वे पर रोक नहीं लगेगी और बिल्डिंग में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न की जाए। बिना किसी छेड़छाड़ के ही एएसआई की टीम सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं। अंदर सर्वे चल रहा है, कार्बन डेटिंग भी होगी। खंभे, जमीन, मूर्तियों से जो भी साक्ष्य मिलेंगे और केवल कोर्ट में रखने की बातें हैं, सब कुछ दिख रहा है। छुपाने जैसी कोई बात नहीं है। क्योंकि हम न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले हैं। देश हमारा है, संस्कृति हमारी है और संसाधन हमारे हैं और न्यायिक लड़ाई लड़ने के लिए हमारे तथ्यों को हमें कोर्ट के सामने रखना है। कोर्ट के सामने रखकर ही हम विजय पा रहे हैं। किसी प्रकार हल्ला नहीं कर रहे।


वहीं, सुबह सर्वे के दौरान पहुंचे मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कहा कि हमने सर्वे पर कोई आपत्ति नहीं जताई, जो वहां नए एविडेंस पैदा किया जा रहे उस पर आपत्ति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात को रखा है तथा खुदाई पर रोक लगाई गई है। साथ ही मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि जैसे दावे किए जा रहे हिंदू पक्ष की ओर से, ऐसा कुछ भी अभी तक नहीं मिला है। भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed