फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: To find out whether there are kittens or leopards, Indore zoo will send

धार: जंगली बिल्ली के बच्चे समझ जिन्हें जंगल में छोड़ा, वह कहीं तेंदुए के शावक तो नहीं? इंदौर चिड़ियाघर के अधिकारी पता लगाएंगे

Sat, 11 Dec 2021 02:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 02:25 PM IST
सार

धार जिले के गांव बाजरीखेड़ा में मिले दो शावकों को फॉरेस्ट विभाग को सौंप दिया गया है।  इंदौर के चिड़ियाघर में भेजकर ये पता लगाया जाएगा कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं या तेंदुए के।

विज्ञापन
Dhar: To find out whether there are kittens or leopards, Indore zoo will send
बिल्ली के बच्चे हैं या तेंदुए के, पता लगाने के लिए भेजेंगे इंदौर के चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले की कुक्षी तहसील के गांव बाजरीखेड़ा में बीते दिनों मिले दो शावकों को फॉरेस्ट विभाग को सौंप दिया गया है। ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं या तेंदुए के, इसका पता लगाने के लिए अब इन्हें इंदौर के चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बाजरीखेड़ा के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि तेंदुए की तरह दिखने वाले दो शावक गन्ने के खेत में देखे गए हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा था। ग्रामीणों और निसरपुर चौकी पुलिस की मदद से शनिवार को इन बच्चो को फॉरेस्ट विभाग के सुपर्द किया गया।
विज्ञापन


बिल्ली के बच्चे समझ जंगल में छोड़ दिया था
4 दिन पहले जब वीडियो और फोन के माध्यम से फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी से बात हुई तो उनका कहना था कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं, जिसके बाद ग्रामीणों ने इन्हें जंगल में छोड़ दिया था। लेकिन दोनों बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीणों को शंका हुई कि ये तेंदुए के शावक हो सकते हैं। इससे उनमें डर का माहौल पनपने लगा। जिसके बाद इन्हें पुलिस चौकी की निगरानी में रखा गया था। शनिवार को इन्हें फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी जीएस सोलंकी वनपाल के सुपर्द कर दिया गया। जीएस सोलंकी ने बताया कि ये बिल्ली के जंगली बच्चे हैं या तेंदुए के, इसका पता लगाने के लिए इन्हें जू इंदौर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed