फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: Massive Factory Accident as Nitrogen Tank Explodes, Panic Grips Premises; Two Injured Critically

पीथमपुर में भीषण हादसा: फैक्टरी में नाइट्रोजन टैंक फटने से धमाका, परिसर में मची अफरा-तफरी, घायलों में दो गंभीर

Tue, 15 Sep 2026 02:17 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

आज सुबह पीथमपुर के इंडोरामा क्षेत्र की एक कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसीवर टैंक अचानक फट गया। जोरदार धमाके से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Dhar: Massive Factory Accident as Nitrogen Tank Explodes, Panic Grips Premises; Two Injured Critically
फैक्टरी में नाइट्रोजन टैंक फटने से हुआ धमाका, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित इंडोरामा क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे मेटल सिक्के बनाने वाली मित्तल कंपनी में नाइट्रोजन गैस का रिसीवर टैंक अचानक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहल उठा। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे श्रमिकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सेक्टर-3 पीथमपुर निवासी शिवम शर्मा, घाटा बिल्लोद निवासी पुखराज पाटीदार और बेटमा, इंदौर निवासी सतेंद्र राठौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन, फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय कर्मचारियों की मदद से घायलों को फैक्ट्री परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पास के श्रीनाथ प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल तीन श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने शुरू की जांच
हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टैंक फटने के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में टैंक के निचले हिस्से में अत्यधिक दबाव बनने या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed