फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar Dam News: CM gave information about Karam dam to PM Modi, started diverting water from diversion route in

Dhar Dam News: CM ने PM मोदी को दी कारम बांध की जानकारी, डायवर्शन मार्ग से पानी दूसरी दिशा में निकालना शुरू

Sat, 13 Aug 2022 04:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 13 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

धार के कारम बांध के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धार जिले के निर्माणाधीन बांध में रिसाव और क्षेत्र के निवासियों की रेस्क्यू के संबंध में जानकारी दी। बांध का पानी डायवर्शन मांर्ग से दूसरी दिशा में निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Dhar Dam News: CM gave information about Karam dam to PM Modi, started diverting water from diversion route in
धार के कारम बांध पर डायवर्शन मांग बनाने में लगी मशीनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार के कारम बांध के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धार जिले के निर्माणाधीन बांध में रिसाव और क्षेत्र के निवासियों की रेस्क्यू के संबंध में जानकारी दी। बांध का पानी डायवर्शन मांर्ग से दूसरी दिशा में निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीएम के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी जानकारी दी। इससे पहले धार कलेक्टर से बांध के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बांध से जल रिसाव की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए संबंधित ग्रामों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। उनके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की। निवासियों के साथ ही क्षेत्र के पशुधन भी सुरक्षित स्थान पर भेजे गए हैं। इस समय एक डायवर्शन मार्ग द्वारा बांध के जल को अन्य दिशा में प्रवाहित करने की कार्यवाई प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बांध से सीपेज के कारण जो परिस्थितियां पैदा हुई है, उस पर कल से ही मैं नजर रखे हुआ हूं। हम विशेषज्ञ रुड़की के डॉक्टर एनके गोयल उनसे लगातार संपर्क में हैं। वह हमें गाइड कर रहे हैं। बांध सुरक्षा के राष्ट्रीय विशेषज्ञ उनसे भी हम लगातार संपर्क में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल कंट्रोल रूम से सीएस और एसीएस, एसीएस जल संसाधन और एसीएस होम निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हमारा प्रयास है, एक बाईपास चैनल बन जाए जिससे पानी बाईपास करके निकाला जा सके कल से लगातार वह काम चल रहा है लेकिन, कड़ी चट्टानों के कारण उसको पूरा करने में देर लग रही है।

जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसलिए हमारे भाई बहन सुरक्षित रहें जनता सुरक्षित रहे इसलिए 12 गांव धार जिले के और 6 गांव खरगोन जिले के हमने खाली कराए हैं। हम लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। विशेषज्ञों से सलाह मशवरा कर रहे हैं। हम जनता के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो उचित और बेहतर फैसला होगा उसे हम लेंगे।
 
सीएम ने कहा कि मैं जनता जनार्दन से अपील करना चाहता हूं। प्रभावित गांव जो खाली कराएं हैं, उन भाइयों बहनों से मेरी प्रार्थना है की कृपा कर प्रशासन का सहयोग करें, गांव में ना जाएं और राहत कार्य में प्रशासन जहां रख रहा है वहां जाने की कृपा करें। बेहतर से बेहतर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आप सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। अपने पशुओं को भी गांव में ना रहने दे।

 
उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम पूरी लगी हुई हैं, जनप्रतिनिधि लगे हुए हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवक भी लगे हुए हैं। इन्होंने गांव को खाली करवाने में सहयोग किया है। इस समय मैं सब से अपील करता हूं की एक साथ मिलकर सहयोग करे ताकि हम इस संकट से निपट सके। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर  धार को कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य करें।  यह हमारी परीक्षा की घड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed