{"_id":"5edf08818ebc3e42d74e813f","slug":"dgp-vivek-johri-write-to-officials-about-office-timings-but-less-took-it-seriously-70-percent-are-still-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: डीजीपी की नोटशीट के बाद भी नहीं सुधरे 70 प्रतिशत अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: डीजीपी की नोटशीट के बाद भी नहीं सुधरे 70 प्रतिशत अधिकारी
Tue, 09 Jun 2020 09:53 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पुलिस मुख्यालय में कार्यरत 29 अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर डीजीपी विवेक जौहरी ने एक दिन पहले अल्टीमेटम दिया। इसका अधिकारियों पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिखाई दिया क्योंकि 70 प्रतिशत अधिकारी लेट आए। ज्यादातर पहले की ही तरह आधे घंटे के लंच से दो घंटे बाद दफ्तर लौटे।
विज्ञापन
हालांकि उन अधिकारियों पर फर्क दिखाई दिया जो अक्सर दफ्तर से गायब रहते थे। सोमवार को ऐसे तीन में से दो अधिकारी दफ्तर में दिखाई दिए। लंच के बाद दफ्तर न आने वाले 30 प्रतिशत अधिकारियों में सुधार नजर आया। डीजीपी विवेक जौहरी ने शनिवार को एक नोटशीट जारी कर इन अधिकारियों को सुधार हेतु चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
डीजीपी ने अधिकारियों को तीन श्रेणियों में बांटा था। इसमें पहले श्रेणी में ऐसे अधिकारी हैं तो आमतौर पर दफ्तर नहीं आते हैं। दूसरी श्रेणी में मुख्यालय में 12 ऐसे अधिकारी हैं जो दोपहर बाद दफ्तर नहीं आते हैं। वहीं तीसरी श्रेणी में 14 ऐसे अधिकारी हैं जो लंच के समय घर जाते हैं तो लगभग दो घंटे से ज्यादा समय बाद दफ्तर वापस आते हैं।
विज्ञापन
डीजीपी का सर्कुलर
हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम जाहिर नहीं किया था। शायद इसी वजह से ज्यादातर ने इसे खास तवज्जो नहीं दी। इनमें सबसे ज्यादा संख्या उन अधिकारियों की थी जिनका लंच आधे घंटे की बजाय दो-ढाई घंटे का होता है। सोमवार को भी ऐसे 70 प्रतिशत अधिकारी पहले की तरह देर से आए। लंच के काफी देर बाद तक उनके केबिन खाली पड़े रहे।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को दफ्तर से नदारद रहने वाले दो अधिकारी नजर आए। लंच तक दफ्तर में दिखाई देने वाले अफसरों में से आधा दर्जन बाद में भी नजर आए। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने डीजीपी की नोटशीट को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वे सीधे संबंधित अधिकारियों से बात कर सकते थे।
