फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP News: Former minister Sajjan Singh Verma said - Modi government does scam in EVMs, if elections are held with ballot paper, milk becomes water.

MP News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- ईवीएम में घोटाला करती है मोदी सरकार, बैलेट पेपर से चुनाव हो तो दूध का दूध पानी हो जाता है

Tue, 28 Jun 2022 01:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 01:19 PM IST
सार

मप्र के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि हमारी शुरू से मांग है कि बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाए। हाल ही में आए पंचायत चुनावों के परिणामों से ईवीएम में मोदी सरकार के घोटाले की पोल खुलने लगी है। 

विज्ञापन
MP News: Former minister Sajjan Singh Verma said - Modi government does scam in EVMs, if elections are held with ballot paper, milk becomes water.
सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री मप्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैलेट पेपर से मतदान का मामला एक बार फिर उठा है। कांग्रेस ने फिर से मांग की है कि बैलेट पेपर से ही चुनाव करवाए जाएं। जिला पंचायत और जनपद पंचायत के चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद यह कहा जाने लगा है।
विज्ञापन


दरअसल देवास जिले के बागली, कन्नौद, खातेगांव विकासखंड में जिला व जनपद पंचायत के पहले चरण के चुनाव हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस को बढ़त मिली। कांग्रेस ने दावा किया कि जिला पंचायत के दस में से 8 वार्डों में कांग्रेस जीती है जबकि तीनों जनपद पंचायत पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दूसरे चरण में 1 जुलाई को जिला पंचायत के बचे हुए 8 वार्डों का चुनाव होना है, इसमें भी कांग्रेस 5 से 6 वार्ड जीतने के दावे कर रही है। इस लिहाज से यह तो तय हो चुका है कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का ही बनेगा। इधर संभावित परिणामों के बाद भाजपा में मंथन शुरू हो गया है और विधायकों की हठधर्मिता को इसकी वजह माना जा रहा है। उन्होंने जिद करके टिकट दिलवाए मगर जीत नहीं दिला सके। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिला संगठन से इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


आदमी सोचता है मैंने कांग्रेस को वोट दिया मगर मेरा वोट कहां गया
इन संभावित परिणामों के बाद फिर से बैलेट पेपर से मतदान की मांग उठी है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि बरसों से हम इस बात की मांग कर रहे थे कि चाहे विधानसभा हो या लोकसभा, नगर निगम हो या पंचायती राज चुनाव हो सभी को बैलेट पेपर से करवाए जाएं। अभी दस में से 9 वार्ड जिला पंचायत के हम जीते हैं। ये इस बात पर मुहर लगाता है कि ईवीएम में नरेंद्र मोदी सरकार जो घोटाला करती है उसकी पोल खुलने वाली है। खुशनुमा वातावरण है। क्योंकि आदमी सोचता है मैंने कांग्रेस को वोट दिया मगर मेरा वोट कहां चला गया। ये सुखद परिणाम आए हैं मप्र में इसलिए हम तो चाहेंगे कि बैलेट पेपर से चुनाव हो ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए। जिला पंचायत में स्पष्ट रूप से हमारा बहुमत आ गया है। आठ वार्डों के चुनाव बाकी है, उसमें से भी कम से कम पांच छह हम जीतेंगे। जनपदों में हमारा बहुमत आया है। हमारी पूरी टीम चौकन्नी है। भाजपा को भ्रष्टाचार के पैसों से खरीद-फरोख्त नहीं करने देंगे। कार्यकर्ता अलर्ट है। हमारा जो प्रतिनिधि चुनकर आ रहा है वो बिकाऊ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed