{"_id":"6311a8479697ff5a2128b31a","slug":"a-woman-arrested-from-rajasthan-for-allegedly-extorting-rs-9-lakh-from-a-doctor-in-dewas","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला राजस्थान से गिरफ्तार, वीडियो और फोटो के बदले मांगे थे नौ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला राजस्थान से गिरफ्तार, वीडियो और फोटो के बदले मांगे थे नौ लाख रुपये
Fri, 02 Sep 2022 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:24 PM IST
सार
देवास शहर में एक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर नौ लाख रुपये ऐंठने वाली महिला को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ब्लैकमेलिंग करने वाले महिला के दो साथी डॉक्टर फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
डॉ. को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास शहर में एक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर नौ लाख रुपये ऐंठने वाली महिला को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ब्लैकमेलिंग में शामिल महिला के दो साथी डॉक्टर फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भीलवाड़ा निवासी जोया खान उर्फ मोनिशा डेविड (30) को गुरुवार शाम यहां लाया गया है और उसे दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।
देवास में एक अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर पवन चिल्लोरिया ने पुलिस से शिकायत की थी कि देवास के रहने वाले डॉक्टर संतोष दाबडे और डॉ महेंद्र गालोदिया डेविड के साथ मिलकर एक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि दोनों डॉक्टरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
आरोपी महिला मोनिशा डेविड ने जून में देवास के डॉक्टर पवन चिल्लोरिया से फोन पर दोस्ती की थी। दोस्ती करने के बाद महिला डॉक्टर से मिली और उनके साथ फोटो और वीडियो बनाएं। बाद में इन्हीं फोटोज और वीडियो के जरिए वह अपने दोनों डॉक्टर साथियों के साथ मिलकर डॉ. पवन चिल्लोरिया को ब्लैकमेल कर नौ लाख रुपये की मांग करने लगी। वहीं उसके दोनों साथी डॉक्टर को पैसों के लिए धमकाने लगे। आरोपियों की धमकी और फोन कॉल्स से तंग आकर डॉक्टर पवन ने पुलिस से तीनों की शिकायत की। काफी प्रयासों के बाद अगस्त में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फिलहाल दोनों आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।