फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: CM Shivraj and BJP President Nadda will come to Dewas on March 8, will be involved in the state level program

देवास: 8 मार्च को देवास आएंगे सीएम शिवराज और भाजपा अध्यक्ष नड्डा, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Thu, 03 Mar 2022 07:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 07:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के देवास में 8 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन प्रस्तावित है। वे यहां आकर खटांबा जाएंगे जहां पोषण आहार केंद्र का संचालन स्व सहायता समूहों को सौंपेंगे। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन
Dewas: CM Shivraj and BJP President Nadda will come to Dewas on March 8, will be involved in the state level program
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कलेक्टर शुक्ला व अन्य अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 मार्च को देवास आ सकते हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे। वे देवास जिले के खटांबा में स्थित पोषण आहार केंद्र का निरीक्षण करेंगे। संभवतः यह पहला मौका रहेगा जब भाजपा अध्यक्ष नड्डा देवास आएंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को मुख्यमंत्री चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का देवास आगमन प्रस्तावित है। वे देवास के खटांबा पहुंचेंगे जहां  प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्तर तक होगा। ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र का संचालन स्व-सहायता समूह को सौपेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य पोषण आहार केंद्र का संचालन भी स्व-सहायता समूह को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के स्व-सहायता समूहों को संबोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की दीदियां, आंगनवाडी केन्द्र की कार्यकर्ता और सहायिका भी शामिल होगी। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के चलते कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने खटांबा में स्थित पोषण आहार केंद्र और सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनके साथ एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


पहली बार आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देवास आगमन को लेकर तो हैरानी नहीं हुई लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर पार्टी में चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देवास आ रहे हैं। संगठन की कोई बड़ी बैठक होती तो नड्डा के आगमन का कारण समझ आता मगर इस कार्यक्रम में उनके आगमन को लेकर किसी को समझ नहीं आ रहा है। हालांकि यह बताया जा रहा है कि भोपाल में होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मुख्य अतिथि है। इसके चलते वे मप्र आ रहे हैं। उनका उज्जैन जाकर महाकाल दर्शन का भी कार्यक्रम है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 8 मार्च को नड्डा पहले उज्जैन जाएंगे, जहां से महाकाल दर्शन कर देवास पहुंचेंगे। इसके बाद भोपाल रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed