फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deputy Ranger Ram Suresh Dubey transferred who complained against Culture Minister Usha Thakur in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ शिकायत करने वाले डिप्टी रेंजर राम सुरेश दुबे का हुआ तबादला

Tue, 19 Jan 2021 11:53 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, महू
पीटीआई, महू Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deputy Ranger Ram Suresh Dubey transferred who complained against Culture Minister Usha Thakur in Madhya Pradesh
Usha thakur

मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए हाल ही में पुलिस को लिखित शिकायत करने वाले वन विभाग ने डिप्टी रेंजर राम सुरेश दुबे का तबादला कर दिया गया है। इंदौर वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) डॉ किरण बिसेन ने सोमवार को डिप्टी रेंजर राम सुरेश दुबे का तबादला बड़गोंदा से मानपुर उप रेंज कर दिया है।

विज्ञापन


दुबे ने हाल ही में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ अवैध खुदाई के मामले में जब्त अर्थ मूविंग मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग के परिसर से जबरन छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से अनुरोध किया था।
विज्ञापन


संपर्क किए जाने पर बिसेन ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। हालांकि, दुबे ने कहा कि उनका स्थानांतरण उन्हें लोकसेवक के रूप में ड्यूटी करते समय गलत काम के खिलाफ लड़ने से नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा, चाहे मेरी नौकरी ही क्यों न चली जाए, मैं सच के लिए लड़ना जारी रखूंगा। मैं अपनी बात से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबे के तबादले के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सरकार ने एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का तबादला कर डाला। इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

सलूजा ने कहा, मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था। लेकिन नहीं किया गया। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने इस मामले में जांच दल बनाने की घोषणा की थी और जल्दबाजी में मंत्री को क्लीन चिट दे दी थी। इससे सरकार की अवैध उत्खनन को लेकर नीति व नीयत स्पष्ट हो गई है।

वहीं, प्रदेश भाजपा सचिव व प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, यह पूरी तरह से प्रशासनिक फैसला है और संबंधित अधिकारी इसका जवाब दे सकते हैं।

वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक राम सुरेश दुबे ने पिछले हफ्ते कहा था, बड़गोंदा के जंगल में कुछ लोगों द्वारा अवैध खुदाई किए जाने और बिना स्वीकृति मार्ग बनाए जाने पर 10 जनवरी को एक अर्थ मूविंग मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया था। इन वाहनों को बड़गोंदा में वन विभाग के परिसर में रखा गया था


उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर 11 जनवरी की शाम 6:30 बजे के आस-पास अपने करीब 20 कार्यकर्ताओं के साथ बड़गोंदा स्थित परिसर में आईं। मंत्री के साथ आए लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को डराया-धमकाया और जब्त अर्थ मूविंग मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली जबरन छुड़ा कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed