फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demonstration against Hyundai in Bhopal: Sanskriti Bachao Manch demands apology, appeals to people to boycott Hyundai

भोपाल में हुंडई के खिलाफ प्रदर्शन: संस्कृति बचाव मंच ने की माफी मांगने की मांग, लोगों से की हुंडई के बहिष्कार की अपील

Tue, 08 Feb 2022 01:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

भोपाल में संस्कृति बचाव मंच ने आज हुंडई कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। चूनाभट्टी में हुंडई के शोरूम के सामने मंच ने प्रदर्शन करते हुए कंपनी से माफी की मांग की और लोगों से हुंडई कारों के बहिष्कार की अपील की।

विज्ञापन
Demonstration against Hyundai in Bhopal: Sanskriti Bachao Manch demands apology, appeals to people to boycott Hyundai
भोपाल: हुंडई कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते संस्कृति बचाव मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुंडई कंपनी के पाकिस्तान से कश्मीर को लेकर किए विवादित ट्वीट को लेकर मंगलवार को संस्कृति बचाव मंच ने भोपाल में प्रदर्शन किया। चुनाभट्टी स्थित शो रूम पर संस्कृति बचाव मंच के कार्यकर्ताओं ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और माफी मांगने की मांग की। साथ ही लोगों से हुंडई कंपनी की कारों का बहिष्कार करने की अपील की।  
विज्ञापन


संस्कृति बचाव मंच के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि हुंडई के पाकिस्तान द्वारा जो ट्वीट किया गया है, जिसमें आजाद कश्मीर में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि आपूर्ति करते हुए आजाद कश्मीर की कल्पना की गई है। संस्कृति बचाव मंच चेतावनी देता है कि हुंडई कंपनी भारत में व्यापार कर और इस प्रकार के कृत्य कर हिंदुस्तान के खिलाफ जो षड्यंत्र रच रही है, उसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के आतंकवादियों को शहीद बताना भारत के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से मांग की कि जब तक हुंडई अपने कृत्य के लिए माफी नहीं मांगता उसकी कारों का बहिष्कार करें। 
विज्ञापन


बता दें हुई कंपनी ने पाकिस्तान से ट्वीट किया कि हम कश्मीर की आजादी के लिए कुर्बान हुए नौजवानों की शहादत का एहतराम करते हैं, कश्मीर की आजादी की जंग का हम समर्थन करते हैं। साथ ही कटीले तारों से जकड़ा हुआ कश्मीर लिखा फोटो पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed