{"_id":"7579ccae-8bb7-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"debt-increase-on-cm-wife-became-more-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र: मुख्यमंत्री पर कर्ज बढ़ा, पत्नी हुईं और अमीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र: मुख्यमंत्री पर कर्ज बढ़ा, पत्नी हुईं और अमीर
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीन साल में चाढ़े चार लाख रुपए का कर्ज और बढ़ गया है, जबिक उनके और पुत्रों के नाम नकद और जमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सदन में अपनी और पत्नी साधना सिंह की संपत्ति का विवरण पेश करने के दौरान दी।
विज्ञापन
विधानसभा में पेश संपत्ति विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री के पास 64 ग्राम सोने के जेवरात, एक रिवाल्वर, सीहोर जिले के जैत गांव में 4.79 एकड़ और बैस गांव मे 1.29 हेक्टर कृषि भूमि और विदिशा के मुखर्जी नगर और भोपाल के रिविऐरा टाऊन में आवासीय मकान है।
विज्ञापन
रिविऐरा टाऊन के मकान की कीमत लगभग 31 लाख रूपये बताई गई है और इस पर 20 लाख 50 हजार रूपये बैंक ऋण बकाया है। खरीदने के समय साल 2010 में इस मकान की कीमत 23 लाख रुपए थी और कर्ज 16 लाख रुपए था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की पत्नी के पास नकदी और बैंकों में जमा रकम में 95 हजार रुपए की कमी आई लेकिन विदिशा के पास ग्राम बैस में उनकी जमीन में .794 हेक्टेयर का इजाफा हो गया है। इतना ही नहीं बैंक से कर्ज लेकर 22 लाख 22 हजार रुपए के तीन ग्रीन हाऊस भी बनाए हैं।
पत्नी के नाम संपत्ति में एंबेसडर कार, एलआईसी प्रीमियम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, विदिशा में कृषि भूमि, वेयरहाउस, प्लॉट, भोपाल में अरेरा कॉलोनी में फ्लेट, सर्वधर्म कॉलोनी में प्लॉट के लिए एडवांस, ग्रीन हाउस, 470 ग्राम सोना, नकद और बैंकों में पौने चार लाख रुपए शामिल हैं। चौहान ने अपनी पत्नी को एडवांस के तौर पर 26 लाख 90 हजार रूपये दिए हुए हैं। उनके दो पुत्रों के नाम पर बैंकों मे करीब 17 लाख रूपये जमा और एलआईसी प्रीमियम है।
