फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deadly attack on Dhaba operator for refusing to give food late in Satna, accused robbed mobile and case too

Satna: देर रात खाना देने से मना करने पर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला, मोबाइल और नगदी भी लूट ले गए आरोपी

Thu, 11 Aug 2022 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 01:27 PM IST
सार

सतना जिले में ढाबा संचालक ने देर रात खाना देने से मना किया तो कुछ युवकों ने ढाबा संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में आरोपी ढाबा संचालक का मोबाइल और कैश भी ले गए।

विज्ञापन
Deadly attack on Dhaba operator for refusing to give food late in Satna, accused robbed mobile and case too
सतना जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले में देर रात ढाबा संचालक ने कुछ युवकों को खाना देने से मना किया तो युवकों ने ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने पहले ढाबा संचालक का पीथा किया और फिर सुनसान जगह पर उसे रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसका मोबाइल और कैस लेकर भाग गए। गंभीर हालत में ढाबा संचालक को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना नदी के पास अजय जायसवाल मेघराज नाम से ढाबा चलाते हैं। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे करीब 6 लड़के कार में सवार होकर उनके ढाबे पहुंचे और खाना मांगा। रात ज्यादा होने के चलते उन्होंने खाना देने से मना कर दिया। जिस पर युवक उनके साथ गाली गलौच करने लगे। जब अजय बुलेट से घर जाने के लिए निकले तो युवकों ने उनका पीछा कर उंचवा टोला मोड के पास उसका रास्ता रोक कर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में शुभम सिंह हाटी,आशीष शर्मा व 4 अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


हमलावरों ने ढाबा संचालक पर धारदार हथियार से हमला भी किया। वहीं, उनके पास से 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। ढाबे में काम करने वाले दूसरे लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed