फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of mother and two daughters hanged in MP's Vidisha, investigation continues

एमपी के विदिशा में मां और दो बेटियों की लाश फांसी से लटकी मिली, जांच जारी

Thu, 18 Jun 2020 12:39 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mother and two daughters hanged in MP's Vidisha, investigation continues
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर जान दे दी। शमशाबाद थाने के धोबीखेड़ा गांव में बुधवार को ये मामला सामने आया। सुबह के वक्त पिता और भाई खेत पर खरीफ की बोवनी के लिए गए थे। इस बीच घर में मां और दो बेटियों के शव फांसी पर लटके मिले जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


इस पूरी घटना पर एडिशनल एसपी केएल बंजारे ने बताया कि राजेश यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला यादव, बेटी सारिका और सबसे छोटी बेटी रक्षा का शव घर के हॉल में मिले। तीनों ने एक ही हॉल में फांसी लगाई। मामला संदिग्ध है। अभी तीनों की मौत का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि एक रस्सी के तीन बराबर हिस्से हंसिए से काटकर किए गए। मां सुशीला कुर्सी पर तकिया रखकर ऊपर चढ़ी। इसके बाद छत के कुंदे से फांसी का फंदा बनाया और कुर्सी में लात मारकर लटक गई। वहीं, सारिका और रक्षा घर में रखे पलंग पर चढ़ी और छत के कुंदे पर रस्सी बांधकर लटक गई। तीनों ने एक ही हॉल की छत से फांसी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी केएल बंजारे का कहना है, 'ये मामला बहुत गंभीर है। इसलिए इस मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। एसपी ने मुझे खुद मौके पर भेजा था। मैं एफएसएल टीम के साथ पहुंचा था। जांच की गई है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह भी लग रही है लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी मिल सकेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed