{"_id":"6af9a4f47a19a0a2610f6597","slug":"datia-cyber-fraud-elderly-pensioner-life-certificate-otp-8-49-lakh-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: 75 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर से साइबर ठगी, जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर 8.49 लाख हड़पे; ऐसे रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: 75 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर से साइबर ठगी, जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर 8.49 लाख हड़पे; ऐसे रची थी साजिश
Sun, 15 Nov 2026 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:56 PM IST
सार
दतिया में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड कराने का झांसा देकर 75 वर्षीय पेंशनर किशनलाल अहिरवार से 8,49,823 रुपये की साइबर ठगी की गई। आरोपी ने खुद को बैंक मुख्यालय का कर्मचारी बताकर ओटीपी हासिल किया और मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से रकम निकाल ली। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का झांसा देकर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर से 8.49 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाया और उनके मोबाइल पर आया ओटीपी हासिल कर लिया। ओटीपी प्राप्त होते ही आरोपी ने बुजुर्ग का मोबाइल फोन हैक कर लिया और दो अलग-अलग बैंकों के खातों से कुल 8,49,823 रुपये की राशि निकाल ली।
खातों से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित को ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ऑनलाइन प्राप्त हुई जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
फर्जी कॉल से बिछाया ठगी का जाल
दतिया की बुंदेला कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय पेंशनर किशनलाल अहिरवार 12 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अपने मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर 8453026385 नंबर से एक अज्ञात कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई स्थित मुख्यालय का कर्मचारी बताया। जालसाज ने बुजुर्ग से कहा कि वे जिस तरीके से जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर रहे हैं, वह गलत तरीका है। आरोपी ने उन्हें सही तरीके से प्रमाण पत्र डाउनलोड कराने का झांसा दिया और सहायता करने के बहाने अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हैवानियत: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय स्कूटी पर अगवा कर तलघर में ले गए दो युवक
ओटीपी हासिल कर मोबाइल किया हैक
शातिर आरोपी ने बुजुर्ग से कहा कि वह जैसा निर्देश दे रहा है, वे वैसा ही करते जाएं। बातचीत के दौरान आरोपी ने किशनलाल से उनका आधार कार्ड नंबर पूछा। आधार नंबर लेने के बाद उसने बुजुर्ग के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी भेजा और उसे हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग से उस ओटीपी को फोन में दर्ज करने के लिए कहा। जैसे ही बुजुर्ग ने अपने फोन में ओटीपी दर्ज किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। मोबाइल फोन हैक होते ही जालसाज को बुजुर्ग के बैंक खातों का पूरा नियंत्रण मिल गया, जिसके बाद उसने खाते से राशि स्थानांतरित करना शुरू कर दिया।
दो बैंक खातों से उड़ाए 8.49 लाख रुपये
मोबाइल हैक करने के तुरंत बाद आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग के दतिया में गांधी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 2,72,973 रुपये निकाल लिए। इसके बाद जालसाज ने ग्वालियर के पिंटो पार्क स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पीपीएफ खाते को निशाना बनाया और वहां से 5,76,850 रुपये की रकम स्थानांतरित कर दी। दोनों बैंक खातों से कुल मिलाकर 8,49,823 रुपये निकलने के बाद पीड़ित बुजुर्ग को साइबर ठगी के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ऑनलाइन प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक लेनदेन के विवरण जुटाकर मामले की पड़ताल कर रही है।