{"_id":"0e8050f246f4f63f3c8e03928299f4ee","slug":"datia-boat-capsize-12-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका हादसा, बारह लोगों के निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौका हादसा, बारह लोगों के निकाले गए शव
अमर उजाला ब्यूरो/दतिया
Updated Tue, 22 Apr 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मध्यप्रदेश के दतिया जिले में लांच थाना क्षेत्र के खेरौना घाट पर हुए नाव हादसे में अब तक बारह शव निकाले जा चुके हैं। आधा दर्जन लोग अभी भी लापता बने हुए हैं। रविवार रात को सिंध नदी में नाव पलटने से हादसा हो गया था।
विज्ञापन
दतिया से 45 किलोमीटर दूर स्थित लांच गांव निवासी बलवीर केवट के घर शादी का कार्यक्रम था।
रविवार को वह अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ सिंध नदी के पार ग्वालियर जिले के ग्राम सिरेटा में भात मांगने के लिए नाव से जा रहा था।
रात लगभग आठ बजे खैरोना घाट से नाव में सवार होकर सिलेटा के लिए रवाना हुए। कुछ ही दूरी पर चलकर नाव पलट गई। नाव के पलटते ही उसमें सवार लोगों की की चीखपुकार सुन मौके पर किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रविवार रात को सात शव निकाल लिए थे, उनकी शिनाख्त चांदनी (9) पुत्री राजू मांझी, मुलिया (60), लली (22), पवन (3) पुत्र राजाराम, करुआ (3) पुत्र बलवीर, मनीष (2) पुत्र कल्लू के रूप में की थी, जबकि एक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, सोमवार को उसकी शिनाख्त अंजनी (छह माह) पुत्री राजाराम के रूप में हुई। वहीं, गोताखोरों ने मृतक पवन की मां भारती पत्नी राजाराम सहित 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था।
विज्ञापन
सोमवार को घटना के शिकार बने पांच अन्य लोगों के शव भी निकाले गए। अब हादसे में मरने वालों की संख्या बारह हो गई है। इनमें नौ बच्चे व तीन महिलाएं शामिल हैं। इनकी शिनाख्त रज्जो (15) पुत्री सुक्खा
केवट, मन्नू (2) पुत्री राजू केवट, किरण (30) पत्नी राजू मांझी, बाबू (9) पुत्र राजू मांझी व पूजा पुत्री राजू मांझी के रूप में की गई।
