फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Smoke came out from the coach of Vindhyachal Express coming towards Damoh

MP: दमोह की ओर आ रही विंध्याचल एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, घबराए यात्री; रात ढाई बजे दमोह पहुंची ट्रेन

Sun, 16 Jun 2024 12:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

MP: भोपाल से इटारसी की ओर जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस के एस4  कोच के ब्रेक ब्लाक से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्री घबरा गए। यह घटना दमोह स्टेशन के पहले सागर जिले के  खुरई स्टेशन पर हुई जिसके बाद यात्री घबरा गए। कुरवाई कैथोरा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर सुधार के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन में दमोह के यात्री भी सफर कर रहे थे जो काफी परेशान हुए क्योंकि ट्रेन रात ढाई बजे दमोह पहुंची।

विज्ञापन
Smoke came out from the coach of Vindhyachal Express coming towards Damoh
ट्रेन से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाड़ी संख्या 11272 भोपाल इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार रात जब  बीना के लिए रवाना हुई तो ट्रेन के एस 4 कोच के ब्रेक ब्लाक से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने धुआं देख हंगामा किया, तब ट्रेन को कुरवाई कैथोरा स्टेशन पर रोककर सामान्य जांच की गई।

विज्ञापन


ट्रेन के पहिये से ब्रेक रगड़ रहे थे

विंध्याचल एक्सप्रेस  रात करीब पौने 11 बजे  खुरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां सीएंडडबल्यू स्टाफ ने जांच की सुधार के बाद ट्रेन को सागर की ओर रवाना कर दिया गया। कोच का ब्रेक पहिये से रगड़ रहा था। जिस कारण उसमें से धुआं निकला और यात्री घबरा गए। उन्होंने कुरवाई कैथोरा के पास चैन पुलिंग भी की। दमोह निवासी सपना मिश्रा , आशी पांडे, अमित दुबे ने बताया वह भोपाल से दमोह आ रहे थे तभी खुरई स्टेशन के समीप स्लीपर कोच से धुआं निकलने लगा। कोच के नीचे से तेज आवाज आ रही थी, जिससे हम सभी घबरा गए थे।

विज्ञापन


हालांकि रेल अधिकारियों ने घटना को सामान्य बताते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में कई बार ब्रेक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं। दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक चिपक गए थे। जिससे धुआं निकलने लगा। खुरई स्टेशन पर सुधार के बाद ट्रेन रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर दमोह पहुंची जबकि यहां पहुंचने का समय रात 12 बजे का है। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में ब्रेक चिपकने की घटना होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed