फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Search will be conducted in Panna district for the youth who drowned in Damoh

Damoh: व्यारमा नदी में बहे युवक की पन्ना जिले में होगी तलाश, 40 किमी तक खोज के बाद बंद हुआ रेस्क्यू

Sun, 25 Aug 2024 04:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के बांदकपुर में व्यारमा नदी के बड़े घाट से बहे युवक भूपत सिंह का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसलिए अब पन्ना जिले में उसकी तलाश की जायेगी।

विज्ञापन
Search will be conducted in Panna district for the youth who drowned in Damoh
लंबाई में बह रही नदी

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के बांदकपुर में व्यारमा नदी के बड़े घाट से बहे युवक भूपत सिंह का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसलिए अब पन्ना जिले में उसकी तलाश की जायेगी। दमोह एसडीआरएफ की टीम ने नदी में 40 किमी तक युवक की खोज कर ली है। कोई सफलता न मिलने पर युवक के अब पन्ना के समीप पहुंचने की उम्मीद के चलते पन्ना एसडीआरएफ को सूचित कर रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टिकरी पिपरिया गांव निवासी 38 वर्षीय भूपत सिंह अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार को व्यारमा नदी के बड़े घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी सूचना मिलने के बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव एवं एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में कांटा डालकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


गुरुवार शुक्रवार को बड़े घाट सहित घाट बम्होरी, घाट पिपरिया, घटेरा में रेलवे पुल के नीचे,मोहली घाट में भी पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम ने लगातार व्यारमा नदी में तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को भी तलाशते हुए एसडीआरएफ की टीम ने नदी में करीब 40 किमी का सफर तय कर लिया और जब युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी तो रविवार से रेसक्यू बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब परिजनों की आस भी धीरे-धीरे टूटने लगी है और रो रोकर उनका बुरा हाल है। एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे ने बताया कि उनकी टीम ने व्यारमा नदी में करीब 40 किमी तक युवक की खोज कर ली है, लेकिन कुछ नहीं मिला। नदी आगे जाकर गैसाबाद होते हुए पन्ना जिले में निकल जाती है। इसलिए पन्ना एसडीआरएफ को खोज करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed