फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   railway passengers will get tickets from ticket machines five machines Damoh and two machines Patharia station

Damoh: अब टिकट मशीन से मिलेगी रेल यात्रियों को टिकट, दमोह में पांच और पथरिया स्टेशन के लिए आई दो मशीन

Wed, 18 Sep 2024 03:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 03:32 PM IST
सार

अब टिकट मशीन से रेल यात्रियों को टिकट मिलेगा। बता दें कि दमोह में पांच और पथरिया स्टेशन के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
railway passengers will get tickets from ticket machines five machines Damoh and two machines Patharia station
ट्रेन टिकट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही है। इस मशीन के जरिए यात्री ट्रेन टिकट के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास भी निकाल सकते हैं। यह सुविधा मिलते ही यात्रियों को काउंटर के बाहर कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दमोह स्टेशन के लिए पांच मशीनें और पथरिया स्टेशन के लिए दो मशीनें दमोह स्टेशन पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


इस मशीन की खासियत यह है कि यात्री ऑनलाइन भुगतान कर अनारक्षित टिकट को लेकर यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्रतिदिन लोकल यात्रा करने वाले यात्री अपने एमएसटी नवीनीकरण भी कर सकते हैं। नई एटीवीएम मशीन यात्रियों के अनुकूल बनाई गई है। इन मशीनों में इंटरफेस और सरल प्रक्रिया को शामिल किया गया है। इससे सामान्य व्यक्ति भी इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। आर-वालेट के उपयोग पर बोनस दैनिक यात्री एटीवीएम पर अपने महीने और तिमाही टिकटों को नवीनीकरण करा सकते हैं। यात्री रेलवे स्मार्ट कार्ड और क्यूआर कोड-यूपीआई आधारित भुगतान सुविधा का उपयोग करके टिकट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


वाणिज्य शाखा के राजेश शहगल ने बताया कि स्टेशन पर पहले से दो मशीनें लगीं हैं। लेकिन इनमें वेंडर काम करते थे। लेकिन अब यह मशीन सभी के लिए खुली रहेंगी। इसमें अलग से कोई को चार्ज नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि यह टिकट वेडिंग मशीन बिलकुल बैंक एटीएम की तरह काम करती है। जैसे आप एटीएम से पैसे निकालते हैं, ठीक उसी तरह टिकट वेंडिंग मशीन से यात्रा के लिए टिकट हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडों पर यात्रियों की लंबी कतारें दिखाई देती हैं। कई बार यात्रियों को इन लाइनों के कारण ट्रेन ही छुट जाने से परेशान का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब मशीनें लगने के बाद यात्रियों को लाइन में लगने और टिकट के लिए परेशान होने बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। इसी तरह पथरिया में भी मशीनें स्थापित की जाएंगी। इस मशीन के जरिए आपको जिस शहर की यात्रा करनी है। उसका नाम लिखें और सिलेक्ट करें, फिर जिस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, उसकी कैटेगरी चुनें। जैसे सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस या पैसेंजर आदि, फिर नकद या स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करें। इसके बाद मशीन टिकट प्रिंट होकर बाहर आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed