फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: The Dead Body Of The Youth Drowned In Nidaan Waterfall Recovered After Three Days

Damoh News: तीन दिन बाद मिला निदान वाटरफॉल में डूबे युवक का शव, दमोह-जबलपुर की टीमों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Mon, 26 Aug 2024 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 26 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

दमोह जिले के निदान जलप्रपात में तीन दिन पहले डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। पत्थरों में फंसे होने की वजह से शव को खोजने में तीन दिन लग गए। दमोह और जबलपुर की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन
Damoh News: The Dead Body Of The Youth Drowned In Nidaan Waterfall Recovered After Three Days
निदान जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में स्थित निदान जलप्रपात में तीन दिन पहले डूबे 18 वर्षीय युवक का शव आखिरकार सोमवार को जबलपुर और दमोह एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने खोज निकाला। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब ध्रुव, पिता सुखदेव पटेल, जो कि करैया राख गांव का निवासी था, अपने दोस्तों के साथ निदान वाटरफॉल में नहाने आया था। वॉटरफॉल के नीचे नहाते समय उसका पैर फिसल गया, और वह गहरे कुंड में डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन

बचाव कार्य में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम भी शामिल थी, लेकिन पहले दो दिनों में कोई सफलता नहीं मिली। घना जंगल, ऊंचे पत्थर और पानी की तेज धारा के कारण खोज अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद एसडीआरएफ की दो टीमें लगातार इस अभियान में जुटी रहीं। तीसरे दिन, सोमवार की सुबह, दमोह और जबलपुर की संयुक्त एसडीआरएफ टीम ने पुनः कुंड में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुंड के आसपास के पत्थरों और गहराई में खोजबीन की गई, और अंततः ध्रुव का शव कुंड के अंदर पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला। शव को कुंड से बाहर लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव मिलने के बाद ध्रुव के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, जो पिछले तीन दिनों से बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। 

विज्ञापन


लोकप्रिय पर्यटन स्थल है निदान जलप्रपात
निदान जलप्रपात एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां बारिश के मौसम में दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। हालांकि, इस स्थान पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। चारों ओर घने जंगल और ऊंचे पत्थरों से घिरा यह क्षेत्र काफी खतरनाक हो सकता है। वाटरफॉल के नीचे गिरने वाली तेज धारा में फिसलने की स्थिति में जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस घटना ने एक बार फिर इस क्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed