{"_id":"65b8d4154346962743024c18","slug":"damoh-news-cobra-snake-sitting-with-its-hood-spread-on-middle-of-road-in-madankheda-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: माडनखेड़ा में बीच सड़क पर फन फैलाकर बैठा कोबरा सांप, लोगों ने दूध के कटोरे रखकर फोड़े नारियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: माडनखेड़ा में बीच सड़क पर फन फैलाकर बैठा कोबरा सांप, लोगों ने दूध के कटोरे रखकर फोड़े नारियल
Tue, 30 Jan 2024 04:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:19 PM IST
सार
लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भी सर्प अपनी जगह से नहीं हिला और बार-बार अपने फन को फैलाकर फुसकार मारता रहा। लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि अब यह सांप खेतों की ओर चला जाएगा।
विज्ञापन
फन फैलाकर बैठा कोबरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धरती पर सबसे विषैले जीव में सांप ही आता है, इस पर नजर पड़ते ही सांस हलक में अटक जाती है। दमोह के ग्राम माडनखेड़ा में एक कोबरा सांप सड़क किनारे फन फैलाकर बैठ गया। भगाने के बाद जब वह नहीं भागा तो लोगों ने दूध के कटोरे रखने शुरू कर दिए। जबकि सांपों में कोबरा की प्रजाति सबसे जहरीली मानी जाती है।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक यह कोबरा अपना फन फैलाए बैठा रहा, जिससे लोगों की आवाजाही थम गई और कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। पहले लोगों ने सांप को भगाना चाहा और जब वह नहीं भागा तो इस सांप के दर्शन समझकर नारियल फोड़े गए और कुछ लोग कटोरे में दूध लेकर आए और लकड़ी के सहारे सांप के नजदीक रख दिया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भी सर्प अपनी जगह से नहीं हिला और बार-बार अपने फन को फैलाकर फुसकार मारता रहा। लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि अब यह सांप खेतों की ओर चला जाएगा। लेकिन इसके बाद जब सांप अपनी जगह से नहीं हिला तो यह संभावना जताई जाने लगी कि उसे कोई चोट लगी है, जिससे घायल होने के कारण वह अपनी जगह से नहीं हिल पा रहा। काफी देर तक लोग खड़े रहे, इसके बाद जैसे ही वहां से हटे तो सांप खेतों की ओर चला गया और इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
