फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Municipality employees swept streets city covered with filth due to strike by sanitation workers

Damoh News: सड़कों पर नगर पालिका कर्मचारियों ने लगाई झाड़ू, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से गंदगी से पटा शहर

Thu, 28 Sep 2023 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 10:21 PM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले की सड़कों पर नगर पालिका कर्मचारियों ने झाड़ू लगाई। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गंदगी से पूरा शहर पट गया है।

विज्ञापन
Damoh Municipality employees swept streets city covered with filth due to strike by sanitation workers
नगर पालिका कर्मचारियों ने लगाई झाड़ू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश व्यापी आह्वान पर दमोह नगर पालिका के सफाईकर्मी भी बीते दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसलिए शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। गुरुवार को एक ही दिन में दो धर्म के जुलूस निकालने थे और सड़क पर कचरा फैला था। इसलिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने खुद ही अपने मन से शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों की सफाई की।

विज्ञापन


सुबह से मुस्लिम समाज ने अपना जुलूस निकाला। इससे शहर में कचरा फैल गया। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों की सफाई कर कचरा साफ किया। उसके बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का जुलूस निकाला गया। उधर, नगर पालिका के सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। फिलहाल इन सफाई कर्मियों ने सात अक्टूबर तक का समय सरकार को दिया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि यदि सात अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो जाती है और सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो वह अपनी हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रखेंगे। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है और जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed