{"_id":"61dad5d50aabf9540b1a6470","slug":"damoh-union-minister-prahlad-patel-targets-congress-congress-works-to-mislead-backward-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पिछड़ा वर्ग को बरगलाने का काम करती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पिछड़ा वर्ग को बरगलाने का काम करती है कांग्रेस
Sun, 09 Jan 2022 06:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 06:05 PM IST
सार
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रविवार को दमोह जिले के अल्प प्रवास पर थे। इस दौरान वो पिछड़ा वर्ग संगोष्ठी में शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रहलाह सिंह पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगोष्ठी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक पिछड़ा वर्ग के केवल दो ही मुख्यमंत्री हुए हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी से थे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग को बरगलाने का काम करती है। देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया है।
पांच राज्यों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का धन्यवाद, चुनाव आयोग ने हर लिहाज से आकलन किए जाने के बाद ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
पांच राज्यों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का धन्यवाद, चुनाव आयोग ने हर लिहाज से आकलन किए जाने के बाद ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
