फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Triple Murder Revealed pulse was shot and the head was crushed with a stone

Damoh Triple Murder: झकझोरने वाला खुलासा, गोली मारकर नब्ज टटोला और सिर पत्थर से कुचला, मौत कंफर्म होने पर फरार

Wed, 26 Oct 2022 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Oct 2022 05:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बीते दिन यानी मंगलवार (25 अक्टूबर) को गोली मारकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Damoh Triple Murder Revealed pulse was shot and the head was crushed with a stone
दमोह हत्याकांड में मृतक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के देवरान गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद अब जनजीवन सामान्य है। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दमोह से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित इस देवरान गांव में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्याकांड में जान गंवाने वाले व्यक्ति मानकलाल के घर के आसपास उनके रिश्तेदार और परिवार के लोग बैठे हैं। वारदात वाली जगह से कुछ दूरी पर ही चार पुलिसकर्मी तैनात हैं। गांव में अस्थाई पुलिस चौकी भी बना दी गई है। गांव में बड़ा बदलाव यह है कि दीपावली के बाद भी लोग सिर्फ इस हत्याकांड के बारे में ही चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इस हत्याकांड में अभी तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


थाने जाने लगे तो अंधाधुंध गोलियां चलाई...
मानकलाल अहिरवार की पत्नी सीता ने बताया, मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपी हमें गाली दे रहे थे। ससुर ने उन्हें समझाया कि विवाद न करें। इस बीच आरोपियों ने धमकी दी कि अब गोलियां चलेंगी। मेरे पति और परिवार के लोगों ने सोचा कि थाने में जाकर शिकायत की जाए। सुबह करीब सात बजे हम घर से निकले, मैं थोड़ी पीछे थी, तभी जगदीश पटेल के परिवार के करीब 17-18 लोग तलवार, लाठी और बंदूक लेकर पहुंचे। इनमें लग्गी, कोदूलाल, घनश्याम और वंदना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। मेरे पति, देवर महेश, सास और ससुर (राजप्यारी और घमंडी) को गोली लगी। देवर महेश को छोटे देवर ने घर में खींच लिया। पति, सास और ससुर घायल पड़े थे। आरोपियों ने उनका पत्थर सिर कुचल दिया। आरोपियों ने गालियां देकर उसे बच्चों सहित गांव छोड़कर जाने को कहा। उन्होंने तीनों की नब्ज देखकर पुष्टि की थी कि तीनों मर गए, तब वे यहां से भागे। जाते समय आरोपियों ने हमें भी जान से मारने की धमकी दी है। इससे परिवार में दहशत है।

Damoh Triple Murder Revealed pulse was shot and the head was crushed with a stone
मानकलाल अहिरवार की पत्नी सीता अहिरवार और आरोपी परिवार के मुखिया नारायण पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

आरोप लगाकर हड़पना चाहते हैं संपत्ति...
सीता अहिरवार ने बताया, मेरे पति पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाते थे। आरोपी चाहते थे कि हम घर छोड़कर भाग जाएं। उनकी नजर हमारी संपत्ति पर है। इसलिए उन्होंने अंधाधुंध गोली चलाकर हत्या की है। मेरे चार बेटे हैं, जो अब अनाथ हो चुके हैं। मैं चाहती हूं कि सरकार एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दे, मुझे नौकरी दे और आरोपियों का घर बुलडोजर से तोड़ा जाए।

चार महीने से बहू को परेशान कर रहा था मानक...
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन इस परिवार का बुजुर्ग मुखिया नारायण पटेल उसी घर में दो दिन से बिना कुछ खाए पीए सब कुछ ठीक होने का इंतजार कर रहा है।

बुजुर्ग का कहना है, पड़ोसी का बेटा मानक चार महीने से उसकी बहू के साथ छेड़खानी कर रहा था। मंगलवार सुबह भी जब उसकी बहू शौच के लिए गई थी तो मानक ने छेड़खानी की थी। कई बार मना किया, लेकिन वो नहीं माने और फिर उनके बच्चों से विवाद हो गया। मैं उस समय अपने घर में था, मुझे नहीं पता क्या हुआ। फिलहाल, मैं अकेला घर में भूखा प्यासा बैठा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed