फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Snake sitting inside the fridge for a month in Damoh

Damoh News: एक महीने से फ्रिज के अंदर बैठा था सांप, देखते ही महिला की सांस थम सी गई

Sat, 24 Sep 2022 02:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 02:40 PM IST
सार

सांप का नाम सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। सांप चाहे धरती पर रहे या किसी स्थान पर बैठा हो, एक बार देखते ही सांसे फूलने लगती हैं। लेकिन यदि यही सांप आपकी किचन के अंदर पहुंच जाए और आपके फ्रिज के अंदर जाकर बैठ जाए, जरा सोचिए आपको कैसा महसूस होगा।

विज्ञापन
Damoh News Snake sitting inside the fridge for a month in Damoh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

किचन में सांप बैठने का एक मामला दमोह जिले के मडियादो गांव में सामने आया है। यहां एक गुप्ता परिवार के घर में फ्रिज के अंदर एक अजगर सांप बैठा दिखाई दिया। जैसे ही इस अजगर को घर के लोगों ने देखा तो मानो उनकी सांसे ही थम गई हो। फ्रिज को बाहर निकालकर एक युवक ने सांप को पकड़ा।

विज्ञापन


हटा ब्लाक के मडियादो गांव के मुकेश गुप्ता के घर किचन में करीब एक महीने से फ्रिज के अंदर एक अजगर सांप बैठा हुआ था। शनिवार सुबह घर की महिला ने फ्रिज में अजगर सांप को देखा तो उसके होश उड़ गए और पूरे घर में दहशत फैल गई। फ्रिज को घर से बाहर निकाला गया और स्थानीय युवक नवीन खान की मदद से सांप को पकड़कर जंगल मे छोड़ा गया।
विज्ञापन



अजगर सांप पिछले एक महीने से फ्रिज के अंदर बैठा रहा और लोगों की नजर नहीं पड़ी। यहां सोचने वाली बात यह है कि एक महीने तक अजगर क्या खाता रहा होगा और जब घर के लोग फ्रिज खोलते होंगे, क्या उस समय उनकी नजर इस सांप पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन






घर के लोगों ने बताया कि एक महीने पहले फ्रिज साफ किया था। उस समय यह सांप नहीं दिखाई दिया, उसके बाद पता नहीं वह कहां से फ्रिज के अंदर आ गया। फ्रिज के अंदर सांप का मल भी मिला है। मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है और यहां बड़ी संख्या में अजगर सांप हैं, जो आए दिन लोगों के घरों में पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed