फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Patharia MLA Rambai objected to the cutting of challans by the police

Damoh: पथरिया विधायक रामबाई ने पुलिस के चालान काटने पर जताया एतराज, बोली ऐसे कहीं भी नहीं कर सकते वाहन चेकिंग

Tue, 23 May 2023 05:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 23 May 2023 05:44 PM IST
सार


रामबाई अपनी गाड़ी से नीचे उतरी और पुलिस पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि चालान काटने का यह कोई तरीका नहीं है। आप इतना अधिक चालान क्यों काट रहे हैं। 50 या 100 तक तो बात ठीक है, लेकिन मनमाने तरीके से चालान नहीं काटा जा सकता है।

विज्ञापन
Damoh News: Patharia MLA Rambai objected to the cutting of challans by the police
पुलिस कर्मिंयों से बात करती रामबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा की बीएसपी विधायक रामबाई परिहार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने उन लोगों के पैसे वापस कराए जिनके चालान पुलिस द्वारा काटे जा रहे थे। विधायक ने कहा इस तरह कहीं भी वाहन चेकिंग नहीं लगा सकते। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ ग्राम का है। दरअसल विधायक रामबाई जब क्षेत्र के दौरे पर थी, उसी दौरान उनका काफिला बटियागढ़ के पास से गुजर रहा था। लेकिन जब वहां पहुंची तो देखा कि लोगों की भीड़ लगी हुई है और पुलिस बाइक पर तीन सवार और बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों के चालान काट रही है। जब रामबाई वहां रुकी तो क्षेत्र के लोग उनके पास आ गए और शिकायत करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस जिस तरह चालान काट रही है वह ठीक नहीं है। यदि 50 या 100 रुपये  की बात हो तब तो समझ में आता है, लेकिन किसी का 300 तो किसी का 500 का चालान काटा जा रहा है। चालान भरना हर किसी के लिए मुमकिन ही नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन


रामबाई अपनी गाड़ी से नीचे उतरी और पुलिस पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि चालान काटने का यह कोई तरीका नहीं है। आप इतना अधिक चालान क्यों काट रहे हैं। 50 या 100 तक तो बात ठीक है, लेकिन मनमाने तरीके से चालान नहीं काटा जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से पूछा कि किसका कितना चालान काटा गया है। इसके बाद उन्होंने लोगों के रुपये वापस कराए और कहा कि अब वह अपने घर को जाएं। पुलिसकर्मियों से रामबाई ने कहा कि कोई व्यक्ति मान लो मगरोन जा रहा है और आपने उसी रास्ते में ही रोक लिया। यह अच्छी बात तो नहीं है। इस तरह आप कहीं पर भी खड़े होकर बीच सड़क पर चालान नहीं काट सकते। यदि चालान काटना ही है तो बटियागढ़ के किसी चौराहे पर खड़े हो जाइए। कहीं पर भी खड़े होकर चालान काटने का क्या तरीका है। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी को तुरंत ही चालानी कार्रवाई खत्म करने के लिए निर्देश दिए और इसके बाद पुलिस अमला वापस थाने चला गया। उधर रामबाई ने लोगों ने को अपने अपने घर जाने के लिए कहा और अपना काफिला आगे बढ़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed