फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Administration reached to demolish the illegal possession of Ganga Jamna School

Ganga Jamna School: सुबह विरोध शाम को स्कूल का अवैध कब्जा गिराने पहुंचा प्रशासन, कई थानों की पुलिस तैनात

Tue, 13 Jun 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 08:09 PM IST
सार

दमोह शहर के गंगा जमना स्कूल को लेकर चल रहे छात्राओं को हिजाब पहनाने और धर्मांतरण से जुड़े विवाद के मामले में स्कूल प्रबंधन पर लगातार पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रबंध समिति के सभी 11 आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है।
 

विज्ञापन
Damoh News Administration reached to demolish the illegal possession of Ganga Jamna School
अवैध कब्जा गिराने पहुंचा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में मंगलवार शाम नगर पालिका और राजस्व अमला भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ गंगा जमना स्कूल पहुंचा। जहां पर अवैध कब्जे को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई, जबकि सुबह इसी कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से जिले भर के आधा दर्जन थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ को यहां पर बुलाया गया है। वहीं, सीएमओ भैयालाल सिंह और दमोह तहसीलदार मोहित जैन इस पूरी कार्रवाई में शामिल हैं। स्कूल के मुख्य द्वार पर दो बड़े गेट लगे थे, जिन्हें सीएमओ की मौजूदगी में तोड़ा गया है और स्कूल परिसर के भीतर टीम पहुंची। इसके बाद अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


प्रथम तल की सेटिंग तोड़कर निभाई औपचारिकता...
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में स्कूल के एक हिस्से के फर्स्ट फ्लोर पर लगी सेंटिंग को तोड़ने का काम शुरू किया गया। सीएमओ भैयालाल सिंह का कहना है कि जो फर्स्ट फ्लोर का निर्माण चल रहा था, उसकी अनुमति नगरपालिका से नहीं ली गई थी। जो नोटिस दिया गया था, उसके जवाब में स्कूल प्रबंधन ने स्वीकार किया है। इसलिए उसे अवैध मानते हुए उस निर्माण को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रही बात निचले निर्माण की तो उसकी अभी जांच चल रही है। नगर पालिका की इस कार्रवाई को देखकर ऐसा लगता है, जैसे महज एक औपचारिकता की जा रही है। कार्रवाई को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग अपने घरों की छत पर खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed