{"_id":"6279f0ccdec4f30ea9753cfd","slug":"damoh-grandfather-and-grandson-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-the-deceased-was-going-to-distribute-magazines-to-relatives-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दादा-पोते की मौत, शादी का न्यौता देने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दादा-पोते की मौत, शादी का न्यौता देने जा रहे थे दोनों
Tue, 10 May 2022 10:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 10:40 AM IST
सार
दमोह में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकल सवार दादा और पोते की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, हादसे में 65 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 20 वर्षीय पोते की मौत हो गई।
बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात दुल्हा देव गांव के पास हुई, मृतक शादी के लिए अपने परिचितों को निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों को बटियागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कादर खान और इरशाद खान के रूप में हुई है।