{"_id":"649ec5ca613e387632011297","slug":"damoh-crime-unknown-miscreants-murdered-a-farmer-sleeping-in-the-field-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: खेत में सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: खेत में सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 30 Jun 2023 05:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:38 PM IST
सार
Damoh Crime: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक किसान की हत्या हुई है। बताया जा रहा है किसान खेत में सो रहा था, उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में नोहटा थाना के इमलिया नायक गांव में खेत में सो रहे 55 साल के किसान के सिर पर हमला कर अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक का भतीजा गुरुवार रात जब खेत पहुंचा तब उसने चाचा को खून से लहूलुहान हालत में देखा तो नोहटा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शुक्रवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए दमोह लाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि इमलिया नायक गांव निवासी कीरत सिंह लोधी ने गुरुवार रात थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा 55 वर्षीय गनपत पिता साधु सिंह लोधी खेत में खटिया पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले, जिससे प्रथम द्रष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हुआ। अज्ञात आरोपी ने सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया, जिससे गनपत की मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दमोह लाया गया, परिजनों को सौंपा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक गनपत की दस बेटियां हैं और एक बेटा है। 27 जून को छटवे बच्चे की शादी थी, इसलिए परिवार के लोग बाहर गए थे और मृतक घर पर अकेला थाष। अपने खेत पर बनी झोपड़ी में पलंग पर सो रहा था। आरोपी ने पलंग पर सोते समय ही इस घटना को अंजाम दिया है। परिवार के लोग शादी से वापस आ गए हैं, उनसे भी जानकारी ली जा रही है कि किसी से कोई विवाद तो नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
