फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Brother was stopping her from harassing her sister, the accused stabbed her to death

Damoh: बहन को परेशान करने से रोक रहा था भाई, आरोपी ने चाकू मारकर ले ली जान

Mon, 05 Dec 2022 08:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 08:38 PM IST
सार

बदमाशों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं, इसका उदाहरण दमोह में देखने को मिला। इलाके का निगरानीशुदा बदमाश एक लड़की को परेशान कर रहा था, जब उसका भाई उसे रोकने पहुंचा तो बदमाश ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Damoh: Brother was stopping her from harassing her sister, the accused stabbed her to death
मामला दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के किल्लाई नाका चौराहे का है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार युवक की बहन को परेशान कर रहे थे, जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया। जिला अस्पताल से उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के किल्लाई नाका चौराहे का है। बताया गया कि किल्लाई नाके के पास क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय जय सिंह पिता विक्की ईसाई की बहन को निगरानीशुदा बदमाश प्रफुल्ल कश्यप परेशान करता था। इसी सिलसिले में जय बात करने प्रफुल्ल के पास गया था। इसी से नाराज होकर प्रफुल्ल ने जय को पीछे से चाकू मार दिया और भाग गया। जय वहीं गिर पड़ा। उसे गणेश पटेल घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और उसके घरवालों को सूचना दी। हालत नाजुक होने पर घायल को जबलपुर रेफर किया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि जय अपनी बहन को परेशान करने वाले निगरानीशुदा बदमाश प्रफुल्ल कश्यप से बात करने गया था। तभी आरोपी प्रफुल्ल ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इलाज के दौरान जय की मौत हो गई। आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed