फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Curtain removed from blind murder in Jabalpur: The neck was cut off on suspicion of witchcraft, the head was buried in a dungeon

जबलपुर में अंधे कत्ल से हटा पर्दा: जादू टोने के शक में काट दी थी गर्दन, सिर मरघटाई में किया था दफन

Sun, 20 Feb 2022 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 06:15 PM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने सिर काटकर किए गए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जादू टोने के शक में हत्या करने की बात सामने आ रही है।
 

विज्ञापन
Curtain removed from blind murder in Jabalpur: The neck was cut off on suspicion of witchcraft, the head was buried in a dungeon
ग्वालियर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार थाना तिलवारा में 29 नवंबर की दोपहर परासिया हार में गया प्रसाद कुशराम के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव बिना सर का था। मृतक के भांजे अमर मरावी ने बताया कि उसके मामा रात में खेत में सोते थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर सिर काट कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से कहीं फेंक दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस को 30 नवंबर को ग्राम नया गांव स्थित नंदबाबा गौशाला के पास मरघटाई में गया प्रसाद का सिर दबा हुआ मिला। मिट्टी के ऊपर एक पत्थर रखा हुआ था पास ही एक बकानुमा जराही का टूटा हुआ लकड़ी का बेंत जो लगभग सवा फुट का था, जिसमे तांबे का तार लिपटा हुआ था मिला। इससे पुलिस को शक हुआ कि किसी व्यक्ति ने जादू टोने के चक्कर में तो गया प्रसाद की हत्या नहीं कर दी है। 19 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि टूटा हुआ बेंत ग्राम परासिया झिरी निवासी विजय कुमार बरकड़े की बकानुमा जराही का है। यह जानकारी लगते ही विजय कुमार को अभिरक्षा मे लेते हुए पूछताछ की गई। विजय ने अपने पिता एवं अपने साथियों के साथ मिलकर गया प्रसाद की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

 

Curtain removed from blind murder in Jabalpur: The neck was cut off on suspicion of witchcraft, the head was buried in a dungeon
हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी विजय ने बताया कि वह गांव के शिवकुमार मर्रापा, फागू लाल उर्फ अखिलेश नरेती के साथ मार्बल पाउडर फैक्ट्री में काम करता था। उसने गांव के शिवकुमार एवं फागूलाल को बताया कि उसकी मां एवं बहन बीमार रहती हैं, जिनका देशी इलाज एवं झाड़ फूंक कराते हैं तो कुछ दिन ठीक रहती है, फिर तबीयत खराब हो जाती है। जानकारी लगी है कि गांव का गया प्रसाद चोरी छिपे जादू टोना कर लोगों को परेशान करता है। विजय ने दोनों से कहा कि मडई मेला के दिन मडई समाप्त होने के बाद गया प्रसाद की हत्या कर देते हैं तो दोनों तैयार हो गए। 

हम तीनों गॉव के रिश्ते के भतीजे जगराम सोयाम को भी योजना में शामिल कर लिया। जगराम अपने घर से लोहे की सब्बल, तथा वह एवं शिवकुमार-फागूलाल अपने अपने घरों से जराहीनुमा बका लेकर आए। विजय ने पिता शंकर लाल को भी साथ ले लिया। सभी गया प्रसाद खेत मे बनी टपरिया पर पहुंचे और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के उसने बका से गया प्रसाद का सिर काट दिया। ग्राम परासिया झिरी निवासी शिवकुमार उर्फ भूरा मर्रापा (गौड़), फागूलाल उर्फ अखिलेश नरेती, जगराम सोयाम, शंकरलाल बरकडे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed